अभिनेता सलमान खान को लेकर गौतम गुलाटी बोले- वह आउटसाइडर्स की हमेशा मदद करते हैं

बिग बॉस 8 के विनर गौतम गुलाटी ने टीवी स्टार्स के स्ट्रगल और बॉलीवुड में इनसाइडर-आउटसाइडर को लेकर बात की। गौतम ने बताया कि बिग बॉस जीतने के बाद बी उनके पास काम नहीं था। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जब उन्होंने सलमान खान को बताया कि उनके पास काम नहीं है तो उन्होंने गौतम को काम दिया।

अभिनेता सलमान खान को लेकर गौतम गुलाटी बोले- वह आउटसाइडर्स की हमेशा मदद करते हैं

दरअसल, नवभारत से बात करते हुए गौतम ने कहा, 'एकता कपूर ने मेरे साथ 3 फिल्में साइन की थी। मैं बहुत खुश था, लेकिन पहली फिल्म से मेरा रोल काट दिया गया। मैंने टीम से बात करने की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। मेरे पास कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं बचा था'।

गौतम ने आगे कहा, 'जब कोई आपके साथ ऐसा करता है तो हर आर्टिस्ट टूट जाता है। मुझे पैसों की चिंता नहीं थी, लेकिन मुझे अच्छा काम करना था। मेकर्स को यंग एक्टर्स और आउटसाइडर्स का ध्यान रखना चाहिए। सलमान खान ने मेरे टैलेंट पर भरोसा जताया। एक आउटसाइडर होने के नाते मुझे लगता है कि यहां एक ही मदद का हाथ है और वो है सलमान खान का'।

बता दें कि गौतम अब फिल्म वर्जिन भानुप्रिया में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उर्वशी रौतेला और गौतम के साथ अर्चना पूरन सिंह, डेलनाज ईरानी, राजीव गुप्ता और बृजेन्द्र काला, निकी अनेजा वालिया और रुमाना मोला भी हैं।

Post a Comment

0 Comments