
टीम इंडिया के क्रिकेटर हार्दिक पंड्या की पत्नी नताशा स्टानकोविक जल्द ही मां बनने वाली हैं। अपने पहले बच्चे के पिता बनने जा रहे हार्दिक इन दिनों बेहद खुश हैं। पत्नी की डिलिवरी से पहले हार्दिक नताशा के साथ बेहद रोमांटिक फोटो शेयर कर रहे हैं।

हाल ही में हार्दिक ने नताशा के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों रोमांटिक पोज में नजर आ रहे हैं। इस दौरान हार्दिक ने नताशा के बेबी बंप को अपने हाथों से छूते हुए फोटो शेयर की।

कुछ ही घंटों में हार्दिक और नताशा की इस फोटो को 14 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा ने भी हार्दिक की इस फोटो पर कमेंट किया है। सानिया ने एक हर्ट इमोजी और एक कपल वाला इमोजी बनाकर अपने इमोशन्स शेयर किए हैं।

हार्दिक और नताशा ने अपने घर आने वाले नन्हें मेहमान के स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं। नताशा खुद भी अपने इस प्रेग्नेंसी पीरियड को काफी एन्जॉय कर रही हैं।

बता दें कि हार्दिक और नताशा ने इसी साल की शुरुआत में 1 जनवरी 2020 को सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया था कि दोनों ने दुबई में सगाई कर ली है। कपल की सगाई की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।
0 Comments