
नाग भारतीय उपमहाद्वीप का जहरीला (विषधर) सांप (सर्प) है। यद्यपि इसका विष करैत जितना घातक नहीं है और यह रसेल्स वाइपर जैसा आक्रामक नहीं है, किन्तु भारत में सबसे अधिक लोग इस सर्प के काटने से मरते हैं क्योंकि यह सभी जगह बहुतायत (अधिक मात्रा) में पाया जाता है।
कहते हैं यदि सांप के जोड़े से नाग को मार दिया जाए तो नागिन उसका बदला जरूर लेती है। हालही में घटी यह घटना इस बात का पक्का सबूत है। आज जिस घटना के बारे में हम आपको यहां बता रहें हैं। वह अपने में बहुत हैरान करने वाली है। यह घटना सावन माह से ठीक एक दिन पहले ही घटी है। असल में हुआ यह था की कुछ लोगों ने सांप के एक जोड़े से नाग को मार डाला था लेकिन मौके से नागिन फरार हो गई थी। यही नागिन नाग की हत्या का बदला लेने के लिए फिर से वापस आई और अपना बदला पूरा भी किया। आइये अब आपको विस्तार से बताते हैं इस घटना के बारे में।
पंजाब के जीरकपुर का है मामला –
यह घटना पंजाब प्रदेश के जीरकपुर से सामने आया है। जीरकपुर के अंतर्गत आने वाले गांव काठगढ़ की अंबेडकर कॉलोनी के निवासी युवक शंकर को एक सांप ने काट लिया है और उसका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। बताया जा रहा है की शंकर की हालत गंभीर बनी हुई है, युवक शंकर के घरवालों का कहना है की बीते वृहस्पतिवार को घर में रात के समय एक सांप का जोड़ा घुस आया था। शंकर ने उस जोड़े के एक सांप को तो मार डाला था लेकिन दुसरा सांप बच कर भाग गया था। काफी ढूंढने पर वह नहीं मिला तो घर के लोग आराम से सो गए।
नागिन ने लिया बदला –
इस घटना के अगले दिन यानि शुक्रवार की सुबह जब शंकर बाथरूम में गया तो उसको वहां पर सांप से डस लिया, शोर मचाने पर परिजन शंकर की और दौड़ पड़े। शंकर की हालत बिगड़ती जा रही थी। उसको जल्दी ही चंडीगढ़ के पीजीआई में भर्ती कराया गया। इसके बाद सपेरे को बुला कर घर से सांप को पकड़वाया गया। इस घटना पर शंकर के पड़ोसी सुखविंदर सिंह का कहना है की “लोग इस घटना को नागिन का बदला मान रहें हैं हालांकि शंकर की जान बच गई है लेकिन फिर भी इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।”
0 Comments