कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर राज्य में 31 जुलाई तक लागू लॉकडाउन की पाबंदियों पर सख्ती शुरू कर दी गई है। मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जा रहा है। छूट मिलने की वजह से खुली दुकानों, बाजार जैसे भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सामाजिक दूरी सुनिश्चित कराई जा रही है। हजारीबाग शहर और रामगढ़ के कुछ हिस्सों में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है जबकि लोहरदगा के कुड़ू में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया गया। सीमावर्ती इलाकों में अलर्ट जारी कर दूसरे राज्य से बिना ई-पास के प्रवेश को बैरिकेडिंग लगाकर रोका जा रहा है।

धनबाद उपायुक्त ने बताया कि राजनीतिक दलों को सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं करने का निर्देश दिया गया है। धर्मशाला, सामुदायिक भवनों की बुकिंग पर रोक दी गई है। विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। मास्क नहीं पहनने वालों पर कार्रवाई और जुर्माना के साथ ही पुलिस गश्ती बढ़ाया गया है। स्टेशन रोड सहित दूसरे स्थानों पर विशेष निगरानी करने को कहा गया है। भागलपुर में लॉकडाउन के बाद निकटवर्ती गोड्डा में अलर्ट जारी किया गया है। चेकपोस्ट पर सुरक्षा बढ़ाने के साथ बिना ई-पास के वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। संताल-कोयलांचल के अन्य जिलों में कोई अतिरिक्त सख्ती नहीं की गई है। सिर्फ कंटेनमेंट जोन में ही पाबंदियों का पालन कराया जा रहा है।

जमशेदपुर में गुरुवार सुबह से ही हर थाना इलाकों में बिना मास्क वालों की धरपकड़ की जा रही है। शाम पांच बजे तक 46 लोगों को पुलिस ने पकड़ा। प्रमुख बाजार वाले इलाकों में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वालों, स्ट्रीट फूड का ठेला लगाने वालों को गिरफ्तार किया जा रहा है। साकची बाजार में पुलिस ने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के साथ मिलकर दुकानों के बाहर सामान रखकर भीड़ लगाने वालों पर शिकंजा कसा और उनके सामानों को फेंक दिया। पुलिस ने सख्ती बरतते हुए सड़क जाम करने वाले लोगों को पीटा भी।

0 Comments