दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को अगवा कर तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को पीड़ित किशोरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपितों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बिनौली पुलिस के मुताबिक, गुरुवार की देर रात गश्त के दौरान बड़ौत-मेरठ मार्ग पर डेरा सच्चा सौदा आश्रम के पास के एक कार खड़ी देखी। जिसके बाद पुलिस कार के नजदीक पहुंची तो उसमें तीन युवक व एक किशोरी आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस तीनों आरोपियों के साथ-साथ पीड़ित किशोरी को भी बिनौली थाने ले आई।
पूछताछ पर पता चला कि किशोरी दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। तीनों युवक कार में उसके गांव से उसे अगवा कर लाए हैं। आरोपितों ने एक नलकूप के पास कार खड़ी करके सामूहिक दुष्कर्म भी किया। डेरा सच्चा सौदा आश्रम के पास कार में तेल खत्म होने पर आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
इंस्पेक्टर नरेश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर छपरौली के ककौर निवासी गौरव, बिजवाड़ा निवासी संजय और शिवम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कार को कब्जे में लेकर पीड़ित किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।
0 Comments