
जब जब मौसम में बदलाव आता है तो कुछ लाये न लाये लेकिन बीमारियां जरूर लाता है। ऐसे मौसम में सर्दी-जुकाम आम बात है इसी के कारण शरीर में दर्द, बुखार, ठंडा लगना और नाक बंद जैसी समस्या होती है। इन समस्याओं के कारण लोगों को असहजता महसूस होती है।
सर्दी-जुकाम के लिए आप कुछ आसान घरेलू उपचारों की मदद ले सकते हैं, लेकिन यदि आपकी यह समस्या एक सप्ताह तक ठीक नहीं होती है तो आपको डॉक्टर से संपर्क करने की आवश्यकता है। यदि आपको सांस लेने में समस्या हो रही है, दिल की धड़कनें तेज हो जा रही हैं, बेहोश हो जा रहे हैं या फिर और भी कोई अन्य घातक लक्षण दिख रहे हैं तो आपको जल्द से जल्द मेडिकल ट्रीटमेंट ले लेनी चाहिए।
अदरक:
अदरक में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होता है जो आपके बलगम को कम करता है और गले में हो रहे दर्द से भी राहत प्रदान दिलाता है। अदरक में क्यूरेटिव इफेक्ट होता है जो सर्दी-जुकाम के अन्य लक्षण को भी कम करता है।
0 Comments