सावन में अपनी इच्छा पूर्ति के अनुसार करें इन द्रव्य से रुद्राभिषेक!



अभिषेक शब्द का शाब्दिक अर्थ है स्नान कराना। रुद्राभिषेक का मतलब है भगवान रुद्र का अभिषेक यानि शिवलिंग पर रुद्रमंत्रों के द्वारा अभिषेक करना। धर्म ग्रंथों में अलग-अलग इच्छाओं के लिए विभिन्न द्रव्यों से रुद्राभिषेक के बारे में बताया गया है। जानिए कौन-सी इच्छा पूर्ति के लिए किस द्रव्य से रुद्राभिषेक करना चाहिए…..

सावन में इन चीजों से करें रुद्राभिषेक, पैसा, संतान आदि सभी इच्छाएं हो सकती हैं पूरी



1. जल से अभिषेक करने पर वर्षा होती है।
2. धन लाभ के लिये गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करें।
3. इत्र मिले जल से अभिषेक करने से बीमारी नष्ट होती है।
4. शक्कर मिले दूध से अभिषेक करने पर जडबुद्धि वाला भी विद्वान हो जाता है।
5. सरसों के तेल से अभिषेक करने पर शत्रु पराजित होता है।




6. शहद के द्वारा अभिषेक करने पर यक्ष्मा (तपेदिक) दूर हो जाती है।
7. पातकों को नष्ट करने की कामना होने पर भी शहद से रुद्राभिषेक करें।
8. गाय के दूध से तथा शुद्ध घी द्वारा अभिषेक करने से आरोग्यता प्राप्त होती है।
9. पुत्र की कामनावाले व्यक्ति शक्कर मिश्रित जल से अभिषेक करें।
10. भवन-वाहन के लिए दही से रुद्राभिषेक करें।

Post a Comment

0 Comments