टिक टॉक पर बयान को लेकर ट्रोल हो रहीं हैं एक्ट्रेस नुरसत जहां

अपनी बेबाकी के लिए जानी जाने वाली टीएमसी एमपी और एक्ट्रेस नुरसत जहां ने अनलॉक 2 में अपनी अगली फ़िल्म का एलान कर दिया है। उधर, सोशल मीडिया में टिक टॉक बैन पर एक बयान की वजह से सोशल मीडिया में उनकी जमकर ट्रोलिंग की जा रही है।

टिक टॉक पर बयान को लेकर ट्रोल हो रहीं हैं एक्ट्रेस नुरसत जहां

नुसरत ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके हाथ में SOS Kolkata नाम की एक बाउंड स्क्रिप्ट नज़र आ रही है, इसके साथ उन्होंने लिखा- एक और मेगा प्रोजेक्ट एसओएस कोलकाता की शुरुआत कर रही हूं। अंशुमन प्रत्यूष निर्देशन कर रहे हैं। प्रत्यूष प्रोडक्शंस और जेरेक प्रोडक्शंस इसका निर्माण कर रहे हैं। बता दें कि नुसरत बंगाली सिनेमा की एक लोकप्रिय अदाकारा हैं। साथ ही कोलकाता के बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र से सांसद भी हैं।



इससे पहले नुसरत ने फ़िल्म के शीर्षक का लोगो शेयर किया था। इसके साथ लिखा था कि एसओएस कोलकाता का हिस्सा बनने पर गर्व है। फ़िल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी। फ़िल्म में नुसरत के साथ एक्टर यशदास गुप्ता होंगे। नुसरत अपनी मुक्त विचारधारा और मान्यताओं को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं।

Post a Comment

0 Comments