सोशल डिस्टेंसिंग की याद दिलाने को रेलवे इंजीनियर ने बनाया उपकरण, जानिए कैसे करता है काम?



दक्षिण रेलवे के सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर ने एक ऐसा उपकरण तैयार किया है जो लोगों को एक-दूसरे से कम से कम तीन मीटर की दूरी बनाए रखने की याद दिलाएगा। यह उपकरण किसी भी व्यक्ति की जेब या छोटे पर्स में आसानी से आ सकता है।

इसे परिचय पत्र के साथ जोड़ा जा सकता है या कलाई घड़ी के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका वजन करीब 30 ग्राम है। यदि दूसरे व्यक्ति के पास भी वही उपकरण है तो यह मनुष्य की मौजूदगी का पता लगाने के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी का इस्तेमाल करता है।

सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया तैयार


दक्षिण रेलवे, त्रिवेंद्रम डिविजन के सीनियर डिविजनल सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर आर. दिनेश ने अपने कनिष्ठ इंजीनियर आर. निधीज के साथ इस उपकरण का विकास किया। दिनेश ने कहा, 'इसे ड्यूटी पर तैनात रेल कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।'

उपकरण देगा चेतावनी

दिनेश ने बताया कि यह उपकरण लिए हुए दो या अधिक व्यक्ति यदि दो-तीन मीटर की दूरी के भीतर आते हैं, तो यह उन्हें ध्वनि करके चेतावनी देगा। दोनों के बीच तीन मीटर से ज्यादा की दूरी बन जाने तक यह ध्वनि उत्पन्न करता रहेगा। उन्होंने बताया कि चार्ज होने के बाद यह उपकरण 12 घंटे तक काम करेगा।

Post a Comment

0 Comments