फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन बोले- ट्विंकल खन्ना मैम को मैं बहुत पसंद हूं

फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन बोले- ट्विंकल खन्ना मैम को मैं बहुत पसंद हूं

कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के उन युवा सितारों में से हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली है। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियां भी उनके काम की तारीफ करती रहती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कार्तिक अभिनेता अक्षय कु मार के सबसे बड़े फैन हैं और वह अक्षय की बायोपिक में उनका रोल करना चाहते हैं। पेश है उनसे नीलम कोठारी बडोनी की एक दिलचस्प बातचीत

सभी जानते हैं कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के कितने बड़े फैन हैं। इतने बड़े फैन कि वह बचपन से खुद को उनकी तरह बनाना भी चाहते थे। अक्षय की तरह बनने का तो पता नहीं, लेकिन अगर कभी अक्की यानी अक्षय की बायोपिक बनी तो कार्तिक को अपने पसंदीदा कलाकार अक्षय का किरदार निभाने का मौका जरूर मिल सकता है। इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू में खुद कार्तिक ने किया। उन्होंने बताया कि अक्षय कुमार बनने का मेरा सपना शायद जल्द पूरा होने वाला है, क्योंकि अक्षय सर की पत्नी ट्विंकल मैम ने मुझसे वादा किया है कि जब भी उन पर फिल्म बनेगी, वह मेरा नाम जरूर आगे रखेंगी।

ट्विंकल से की सिफारिश

कार्तिक ने बताया, 'ट्विंकल मैम को एक कलाकार के रूप में मैं काफी पसंद हूं और जब मुझे ये बात पता चली, तो मैंने उनका फोन नंबर लिया और उनसे बात की। लगे हाथ मैंने अपनी सिफारिश भी उनसे कर डाली, क्योंकि मुझे पता है कि अक्षय सर मैम को कभी मना नहीं कर पाएंगे। इसलिए मैंने मौके पर चौका मार डाला। मैं चाहता हूं कि भविष्य में जब भी अक्षय सर पर कोई बायोपिक बने, तो मैं ही उनका किरदार निभाऊं।'

Post a Comment

0 Comments