इरफान खान के बेटे बाबिल ने लगाए बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री पर कई आरोप, जानिए

इरफान खान के बेटे बाबिल ने लगाए बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री पर कई आरोप, जानिए


बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री का असली चेहरा सामने आ रहा है। हर कोई नेपोटिज्म, फेवरेटिज्म, इंडस्ट्री में होने वाले भेद-भाव और किन चीजों पर इसमें ज्यादा ध्यान दिया जाता है, इसपर खुलकर बात कर रहे हैं। सेलेब्स, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी राय रख रहे हैं। इरफान के निधन के बाद से ही उनके बेटे बाबिल सोशल मीडिया पर अक्सर अपने पिता के बारे में कई बातें साझा करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने नेपोटिज्म की बहस के बाद एक और पावरफुल पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने बताया है कि इरफान सिनेमा में दिखाई जाने वाली कुछ चीजों पर अपनी आवाज उठाते रहे। और आखिर में हार गए। इसके साथ ही बाबिल ने दो फोटो भी शेयर कीं।

फोटो शेयर करते हुए बाबिल ने लिखा कि क्या आप जानते हैं कि मेरे पापा ने मुझे सिनेमा का स्टूडेंट होने के नाते सबसे जरूरी चीज क्या सिखाई थी? इसके साथ ही बाबिल ने कल्कि केकलां के बारे में लिखा कि मुझे बड़ा अजीब लगा था जब कल्कि को बाल छोटे करने पर एक लड़के की तरह दिखने के लिए ट्रोल किया गया था। ऐसे ही अब सुशांत की मौत को लोगों ने एक पॉलिटिकल मुद्दा बना लिया है। उम्मीद करता हूं जल्द बदलाव आएगा।

इससे पहले बाबिल ने एक पोस्ट में लिखा था कि नेपोटिज्म पर सवाल उठाएं लेकिन सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड को इसकी वजह बनाना सही नहीं है। सही के लिए खड़े हों। नेपोटिज्म के खिलाफ अगर खड़े होना चाहते हैं तो खड़े हों। चीजों को आप लोग खुद इंवेस्टिगेट करना बंद करें क्योंकि ऐसा करके आप सुशांत के परिवार को दुख ही पहुंचा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments