इन राशिवालों को उठाना पड़ सकता है कष्ट, जानें आज का राशिफल

 इन राशिवालों को उठाना पड़ सकता है कष्ट, जानें आज का राशिफल

राशिफल से इंसान अपना भविष्य जान सकता है। आज के युग में हर एक व्यक्ति अपने दिन की शुरुआत अपनी राशि देखकर करता है, तो चलिए जानते है आज का राशिफल।

जानें आज का राशिफल:


मेष: पैतृक सम्‍पत्ति में किसी तरह का कोई विवाद उठ सकता है। सीने में विकार की आशंका है। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर भी ध्‍यान देने की जरूरत है। नए रोजगार के बारे में अभी सोचना नहीं है।

वृषभ: धार्मिक बने रहेंगे. पूजा-पाठ में मन लगेगा। भाग्‍य पर भरोसा न करें। भाग्‍यवश कोई काम नहीं होगा। किया गया काम सफलता की ओर जाएगा। सम्‍मान पर आंच आए ऐसा कोई काम न करें।

मिथुन: चंद्रमा अष्‍टम भाव में हैं। प्रेम के प्रतीक शुक्र आपके द्वादश भाव में हैं। बहुत सुरक्षात्‍मक ढंग से चलें। मां काली की अराधना करते रहें।

कर्क: स्थिति ठीक-ठाक कही जाएगी लेकिन जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। रोजी-रोजगार में कोई नई पहल नहीं करें। जो चल रहा है उसी को आगे बढ़ाते रहें। नवसम्‍बन्‍ध भी नहीं करें।

सिंह: शत्रु परास्‍त होगा लेकिन डिस्‍टर्बेंस बना रहेगा। बुजुर्गों के आशीर्वाद से काम चलता रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी नहीं है। प्रेम की भी स्थिति अच्‍छी नहीं है।

कन्‍या: बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। यह आवश्‍यक है। लिखने-पढ़ने में समय व्‍यतीत करें। प्रेम में तू-तू,मैं-मैं न करें। महत्‍वपूर्ण निर्णय अभी टाल दें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, व्‍यापार मध्‍यम है।

तुला: घरेलू सुख बाधित है। मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। सीने में विकार की आशंका है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम मध्‍मय है। व्‍यापार कभी होगा, कभी नहीं होगा।

वृश्चिक: पराक्रम साथ देगा. योजनाएं फलीभूत होंगी। थोड़ा बेहतर समय है, कुछ भी शुरू करने के लिए। कंधे या नाक,कान,गले में कुछ परेशानी हो सकती है।

धनु: पूंजी निवेश अभी बिल्‍कुल न करें। जुआ, लॉटरी में पैसे न लगाएं। कैश जो भी लगाएं सचेत होकर लगाएं। अपनों, कुटुम्‍बीजनों से झगड़े या किसी भी तरह की कहासुनी से बचें।

मकर: वायु तत्‍व से विकार हो सकता है। उदर से सम्‍बन्धित समस्‍या हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम अच्‍छा, व्‍यापार अच्‍छा है। मां काली की अराधना करते रहें। कुछ चीजों को नजरअंदाज करें।

कुंभ: खर्च की अधिकता होगी। शारीरिक परेशानी रहेगी। उर्जा का हृास होगा। काल्‍पनिक भय सताएगा। प्रेम मध्‍यम, संतान की ओर से कुछ नकारात्‍मक समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

मीन: आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम अच्‍छा है लेकिन थोड़ी तू-तू,मैं-मैं रहेगी।

Post a Comment

0 Comments