बिहार में शिक्षकों को अनाज बाटने की ड्यूटी, सरकार ने दिए निर्देश

बिहार सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को अनाज बाटने की ड्यूटी दी हैं। मिली खबर के मुताबिक अब सभी शिक्षक को अपने-अपने स्कूल में जा कर अनाज का वितरण करना होगा। शिक्षकों को बच्चों के अभिभावकों को बुलाकर उन्हें अनाज देना होगा। 
 
बिहार में शिक्षकों को अनाज बाटने की ड्यूटी, सरकार ने दिए निर्देश

आपको बता दें की मध्यान्ह भोजन योजना के निदेशक ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और एमडीएम डीपीओ को पत्र भेजा हैं। उन्होंने कहा है की कोरोना काल में लॉकडाउन की वजह से विद्यालय बंदी के दौरान बच्चों के बीच खाद्यान्न वितरण नहीं हो पाया था। शिक्षकों को अब ये वितरण करनी हैं। इसके लिए उन्हें स्कूल में आना होगा।

मिली जानकारी के अनुसार सभी शिक्षकों को निर्देश दिया गया है की लॉक डाउन की स्थिति में कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव हेतु सभी एहतियात कदम उठाएं और खाद्यान्न का वितरण करें। इस दौरान स्कूल में मास्क लगाना जरुरी होगा। साथ ही साथ लोगों को सोशल डिस्टेंस का पालन करना होगा।

अनाज सिर्फ स्कूल में पढ़ाई करने वाले बच्चों के अभिभावक को वितरण किया जाएगा एवं जो बच्चे अनाज प्राप्त करेंगे उनके संबंध में विद्यालय प्रभारी के द्वारा उपस्थिति दर्ज कराई जाएगी। ताकि सभी बच्चों को आनाज उपलब्ध कराया जा सके।

Post a Comment

0 Comments