जब आरंगुटान ने भूत बन सबको किया परेशान, वीडियो देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे



सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप खूब एन्जॉय करेंगे, क्योंकि इस वीडियो में शुरू से अंत तक दो आरंगुटान आपस में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, वीडियो के अंत में ऐसा देखा जा रहा है कि दूसरे आरंगुटान ने पहले आरंगुटान की खूब पिटाई की है। जैसा कि हम सब जानते हैं कि आरंगुटान बहुत ही बुद्धिमान जानवर होता है, जिसके गुण इंसानों से बहुत मिलते हैं।

इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि किसी ज़ू में कई आरंगुटान एक साथ खेल रहे हैं और वे एक-दूसरे की टांग खींच रहे हैं। इसी दौरान एक आरंगुटान को एक प्लास्टिक की बड़ी थैली मिल जाती है। शायद वन्य अधिकारी उसमें वन के पेड़ों के लिए उर्वरक लेकर आया हो। इसके बाद आरंगुटान उस प्लास्टिक की थैली को पहन लेता है और फिर भूत की एक्टिंग कर अन्य आरंगुटान को डराता है।

हालांकि, दूसरे आरंगुटान को पता है कि प्लास्टिक पहने जानवर कोई भूत नहीं है, बल्कि उसमें से ही कोई एक है। फिर भी पहला आरंगुटान उसे खूब परेशान करता है। भूत की तरह पीछे से आकर पकड़ता है, उसे छेड़ता है। यह क्रम उस समय तक चलता है, जब तक दूसरा आरंगुटान गुस्सा नहीं हो जाता है।

इसके बाद दूसरे आरंगुटान को गुस्सा आ जाता है। फिर वह उठकर पहले आरंगुटान को ज़मीन पर पटकनी देकर पहले तो उसे थैली से बाहर निकालता है। इसके बाद उसकी अच्छी खबर लेता है।

Post a Comment

0 Comments