
जरूर करें इन घरेलू ड्रिंक का सेवन:
आप नींबू रस के साथ पुदीने की पत्तियां, अदरक का रस और शहद को मिला कर बनाए गए घरेलू ड्रिंक से भी शरीर को गर्मी से राहत प्रदान कर सकते है। इससे हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है।

इससे हमारा पाचन तंत्र मजबूत होता है और पाचन संबंधी समस्याएं हमारे शरीर से दूर होती है। आप मानसून के इस मौसम में अपने शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए नारियल पानी का सेवन करें।


आप इस मौसम में अपनी डाइट में ताजे फलों जैसे संतरा एवोकाडो, चुकंदर आदि के जूस का सेवन करें। गर्मी और उमस की समस्या से बचने के लिए आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं।
0 Comments