निर्वस्त्र होकर मालिश कराने वाले स्कूल प्रबंधक की नौकर ने ही कर दी हत्या, पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार



गैर कानूनी ढंग से किसी का कत्ल करना हत्या करना कत्ल कहलाता है और हत्या करने वाला हत्यारा कहलाता है।

जौनपुर, 06 जुलाई। सिकरारा पुलिस ने रविवार सुबह हुए कालेज प्रबंधक सभापति दुबे हत्याकांड का सोमवार को पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस के अनुसार हत्या प्रबंधक के नौकर ने ही डंडे से पीटकर की थी । पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि सिकरारा थाना क्षेत्र के उतिराई गांव में पंडित सभापति दुबे इंटर कॉलेज के प्रबंधक सभापति दुबे की हत्या अज्ञात बदमाशों द्वारा कर की गई थी।

घटना के बाद पुलिस कई बिन्दुओं पर जांच कर रही थी। पुलिस ने उनके नौकर नन्दलालपुर थाना रामपुर निवासी चंद्रप्रकाश पांडेय पुत्र दयाशंकर से पूछताछ की तो पहले उसने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। बाद में कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने खुद अपने मालिक को मौत के घाट उतारना कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयोग किया डंडा, लूट के 70 हजार रुपये और विद्यालय के कागजात बरामद हुए है।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपित ने बताया कि प्रबन्धक उससे खाना बनवाते थे तथा निर्वस्त्र होकर शरीर की मालिश करवाते थे, जिसके कारण उसने काम छोड़ने को कहा था लेकिन वे दूसरे नौकर आने तक उसे काम नहीं छोड़ने दे रहे थे, न ही उसकी तनख्वाह दे रहे थे। इसी से आजिज आकर उसे उनकी हत्या कर दी।

Post a Comment

0 Comments