देखें, क्या हुआ जब दुबले-पतले इंसान ने बॉडी बिल्डर्स से लिया पंगा



सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। यह वीडियो वाकई में बेहद हास्यास्पद है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक व्यक्ति जो कि सामान्य कद-काठी का है, लेकिन उसके मन में सामान्य विचार बिल्कुल भी नहीं है। वह किसी इवेंट में जा पहुंचा है, जहां केवल और केवल बॉडी बिल्डर्स लोग हैं, जो किसी शो में शिरकत करने अथवा किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आए हैं।

वह यह सब देखकर हैरान हो गया है। उसे समझ नहीं आ रहा है कि वह क्या करें। साथ ही उसे दुबला-पतला होने का भी दुःख और मलाल है। इसके बाद वह खुद से बात करता है कि उसकी बॉडी फिगर भी सही है। वह सभी के बराबर है और वह सबसे मुकाबला कर सकता है। इसके बाद वह खुद से कहता है कि अगर वाकई में वह मजबूत है तो सबसे दो-दो हाथ करके देख ले।

अगर वह गिने-चुने बॉडी बिल्डर्स को बिना डरे धक्का मार सकता है तो वह भी बलवान है। तब वह बारी-बारी से बॉडी बिल्डर्स को पीछे से जोरदार धक्का मारता है। इस क्रम में वह बॉडी बिल्डर्स की कॉपी करता है। वह अपनी चाल और ढाल बिल्कुल बॉडी बिल्डर्स जैसा बनाता है और उसी मुद्रा में चलता भी है।

जब वह बॉडी बिल्डर्स को धक्का मारता है तो पहलवान उसकी तरह मुड़कर देखता है। कई बार नजरें चुरा लेता है तो कई बार वह आंखों में आंखें डालकर जताता है कि वह किसी से डरता नहीं है।


Post a Comment

0 Comments