बीमारियों से बचे रहने और अच्छी याददाश्त के लिए नींद पूरी करना है बेहद जरूरी

बीमारियों से बचे रहने और अच्छी याददाश्त के लिए नींद पूरी करना है बेहद जरूरी

नींद प्रकृति की ओर से दिया गया निःशुल्क लेकिन बेहद कीमती उपहार है। वैसे तो नींद सभी के लिए जरूरी है, लेकिन बच्चों के स्वस्थ शारीरिक-मानसिक विकास में अच्छी नींद का महत्वपूर्ण योगदान होता है। नींद में उनके पाचन तंत्र, लिवर और किडनी जैसे खास अंगों को सही ढंग से काम करने का अवसर मिलता है। तो रोगमुक्त शरीर और अच्छी स्मरण शक्ति के लिए बच्चों को हमेशा पर्याप्त नींद लेनी चाहिए।

1. बच्चों का स्लीपिंग पैटर्न सुधारने के लिए डिनर की शुरूआत जल्दी करें जिससे उन्हें सही समय पर सुलाना संभव हो।

घर में टीवी का स्विच ऑफ करने का एक निश्चित समय निर्धारित कर दें और ध्यान रहे कि परिवार के सभी सदस्य समान रूप से उसका पालन करें।

2. टीनएजर्स के लिए इंटरनेट और मोबाइल के संबंध में भी यही नियम बनाएं।

3. अगर बच्चे देर रात तक जागने का आग्रह करें तो उन्हें सिर्फ वीकेंड में ही ऐसा करने की इजाजत दें और संडे की रात उनसे जल्दी सोने के कहें।

4. टीनएजर्स को योगाभ्यास के लिए प्रेरित करें। इससे उन्हें अच्छी नींद आएगी।

5. घर का माहौल शांत रखें और बेडरूम की लाइट ऑफ कर दें।

6. बच्चों को सुलाने के लिए आप जो भी समय निर्धारित करती हैं, उससे कम से कम आधा घंटा पहले उन्हें बेड पर ले जाएं क्योंकि लेटने के बाद वे थोड़ी देर तक पेरेंट्स से बातें करना चाहते हैं और नींद आने में भी थोड़ा समय लगता है।

7. बच्चों को सुलाने में बेड टाइम स्टोरी भी मददगार साबित होती है।

8. उनके लिए कोई एक प्रेयर फिक्स करें और सोने से पहले उन्हें अपने साथ वही दोहराने को कहें। इससे बच्चे के ब्रेन तक यह संदेश चला जाएगा कि अब सोने का सही समय हो गया है और उसे जल्दी नींद आ जाएगी।

Post a Comment

0 Comments