
पालीगंज - चाची-जाउत(पति के भाई का बेटा) का रिश्ता तार-तार हो गया। युवक ने अपनी सगी चाची को ही हवस का शिकार बनाया। यही नहीं आरोपी युवक ने भेद खोलने पर बेटे को जान मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म के बाद चाची को घर पहुंचा दिया। लेकिन चाची भी कम न थी। पूरे मामले को अपने पति से कह दी और पहुंच गई सिगोड़ी थाना जाउत के विरुद्ध रपट लिखवाने।
पीड़िता की ओर से मिली जानकारी के बाद थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाइक सहित चांढोस निवासी आरोपी युवक सुजीत को गुरफ्तार कर जेल भेज दिया। चूकिं मामला दुष्कर्म का था लिहाजन पुलिस महिला को भी हिरासत में लेते हुए सम्बंधित कोर्ट में आईपीसी एक्ट 164 के तहत बयान कलमबंद करवा दिया है।
वहीं पीड़िता ने घटना की बाबत बताया कि जब वह चंढोस बाजार में सब्जी लेकर लौट रही थी तो उसके जाउत ने मोटरसाइकिल से घर छोड़ने की बात कह बैठा लिया तथा कुछ दूर सुनसान में ले जाकर उसे तथा उसके डेढ़ वर्षीय बेटे के साथ मारपीट करते हुए जान मारने की धमकी दी। डर के कारण महिला चुप रही फिर उसे मोटरसाइकिल से जहानाबाद एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर किसी को बताने पर जान मारने की धमकी देते हुए घर पहुंचा दिया।
0 Comments