मैनचेस्टर :डोम सिबली और बेन स्टोक्स की अच्छी बल्लेबाजी से इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के पहले दिन अपनी पहली पारी में 82 ओवर में 3 विकेट पर 207 रन बना लिए थे। दिन का खेल समाप्त होने के समय सलामी बल्लेबाज डोम सिबली 86 और ऑलराउंडर बेन स्टोक्स 59 रन बनाकर खेल रहे थे। इस मैच में टॉस जीकर मेजबान इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने शुरुआत में ही तीन विकेट 81 रन पर गंवाने के बाद शानदार वापसी करके कैरेबियाई गेंदबाजों पर दबाव बनाया । इसके बाद सिबली और स्टोक्स ने पारी को संभाला।
ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने 119 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद स्टोक्स और सिबली के बीच चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी पूरी हो गई।
बली ने अपना लगातार दूसरा टेस्ट अर्धशतक लगाया। उन्होंने 164 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने पिछले टेस्ट में भी अर्धशतक लगाया था।
सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स 15 रन बनाकर आउट हुए । पारी के 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर चेज ने इंग्लैंड टीम को पहला झटका दिया। हालांकि बर्न्स ने रिव्यू लिया लेकिन वह असफल रहे। उन्होंने 35 गेंदों पर 1 चौके की मदद से कुल 15 रन बनाए।
इंग्लैंड का पहला विकेट 29 के टीम स्कोर पर गिरा, जिसके तुरंत बाद लंच ब्रेक लिया गया।स्पिनर रोस्टन चेज ने लंच के बाद इंग्लैंड का दसरा विकेट लिया। युवा बल्लेबाज जैक क्रॉली खाता खोल बिना ही जेसन होल्डर का शिकार हुए।
वहीं कप्तान जो रूट अपनी वापसी में असफल रहे। उन्हें अलजारी जोसेफ ने आउट किया। उस समय रुट का स्कोर 23 रन था।
खराब मौसम के कारण टॉस देर से शुरु हुआ। इससे पहले दिन के खेल में 7 ओवर की कटौती की गई है और अब 83 ओवर का खेल होगा।
जैव सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ने के कारण इस मैच में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को शामिल नहीं किया गया है।
वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेज ने दो जबकि जोसेफ ने एक विकेट लिया।

0 Comments