इस बुजुर्ग कपल के आगे फेल हो जाएंगे रणबीर-माधुरी भी, करते हैं इतना धांसू डांस

 इस बुजुर्ग कपल के आगे फेल हो जाएंगे रणबीर-माधुरी भी, करते हैं इतना धांसू डांस  पुरानी कहावत है टैलेंट किसी उम्र का मोहताज नहीं होता है. अब सोशल मीडिया (Social Media) पर डांस करते हुए इस कपल (Dancing Couple) को ही ले लीजिए. एक बुजुर्ग कपल ने ऐसा डांस किया, जिसको देखने के बाद किसी का भी दिल इस पर आ जाएगा. जवान दिल वाले इस कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.  इस वीडियो को देखने के बाद हर किसी के मुंह से यही निकल रहा है कि बस दिल जवान होना चाहिए. इस वीडियो में कपल रणबीर कपूर और माधुरी दीक्षित के सॉन्ग घाघरा पर थिरकता हुआ नजर आ रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी. आप भी देख लीजिए VIDEO...  क्या हुआ वीडियो देखकर आ गया न आपका भी दिल. इस वीडियो में कपल न सिर्फ एक दूसरे के साथ ट्यूनिंग मैच करते हुए नजर आ रहा है, बल्कि माधुरी और रणबीर के स्टेप के साथ मैच करने की कोशिश भी कर रहा है. इस वीडियो पर अब तक 41 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. वहीं, 2 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो पर कमेंट कर चुके हैं.  इस वीडियो को देखकर कुछ लोग दीवाने हुए जा रहे हैं. वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि कौन कहता है कि कोरोना लॉकडाउन ने लोगों के मन में नेगेटिविटी भर दी है.  हालांकि ये वीडियो कहां का है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. इस वीडियो को फेसबुक पर 2 जुलाई को शेयर किया गया था, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में जो शख्स दिखाई दे रहे हैं उनका नाम राम गिरिधर है और उनकी उम्र 76 साल बताई जा रही है. जबकि वीडियो में दिखने वाली महिला का नाम प्रेरणा है और उनकी उम्र 72 साल है.

पुरानी कहावत है टैलेंट किसी उम्र का मोहताज नहीं होता है. अब सोशल मीडिया (Social Media) पर डांस करते हुए इस कपलको ही ले लीजिए. एक बुजुर्ग कपल ने ऐसा डांस किया, जिसको देखने के बाद किसी का भी दिल इस पर आ जाएगा. जवान दिल वाले इस कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

इस वीडियो को देखने के बाद हर किसी के मुंह से यही निकल रहा है कि बस दिल जवान होना चाहिए. इस वीडियो में कपल रणबीर कपूर और माधुरी दीक्षित के सॉन्ग घाघरा पर थिरकता हुआ नजर आ रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद आपके चेहरे पर भी मुस्कान आ जाएगी. आप भी देख लीजिए VIDEO...

क्या हुआ वीडियो देखकर आ गया न आपका भी दिल. इस वीडियो में कपल न सिर्फ एक दूसरे के साथ ट्यूनिंग मैच करते हुए नजर आ रहा है, बल्कि माधुरी और रणबीर के स्टेप के साथ मैच करने की कोशिश भी कर रहा है. इस वीडियो पर अब तक 41 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. वहीं, 2 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो पर कमेंट कर चुके हैं.

इस वीडियो को देखकर कुछ लोग दीवाने हुए जा रहे हैं. वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि कौन कहता है कि कोरोना लॉकडाउन ने लोगों के मन में नेगेटिविटी भर दी है.

हालांकि ये वीडियो कहां का है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. इस वीडियो को फेसबुक पर 2 जुलाई को शेयर किया गया था, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में जो शख्स दिखाई दे रहे हैं उनका नाम राम गिरिधर है और उनकी उम्र 76 साल बताई जा रही है. जबकि वीडियो में दिखने वाली महिला का नाम प्रेरणा है और उनकी उम्र 72 साल है.

Post a Comment

0 Comments