अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता को सता रही है परिवार की याद, किया ये पोस्ट

अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता को सता रही है परिवार की याद, किया ये पोस्ट

पिछले हफ्ते COVID-19 का टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद अमिताभ बच्चन, बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिग बी नियमित रूप से सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अपने स्वास्थ्य के बारे में प्रशंसकों और शुभचिंतकों को अपडेट करते रहे है। हाल ही में बिग बी की बेटी श्वेता बच्चन ने नीले आकाश की एक तस्वीर शेयर कर उन्हें मिस करने की बात कही हैं।

श्वेता ने परिवार की ‘अनुपस्थिति’ के बारे में एक कोट के साथ पोस्ट किया है। जैसे ही उन्होंने पोस्ट शेयर की, उनके फॉलोअर्स यह समझना चाह रहे थे कि यह कोरोना वायरस के खिलाफ उसके परिवार के संघर्ष के संदर्भ में था। पोस्ट में कैप्शन दिया गया था, ‘अनुपस्थिति आकाश की तरह है, जो हर चीज में फैला हुआ है – सी.एस. लुईस।’ इसके बाद कमेंट सेक्शन में उनके फॉलोअर्स द्वारा दिल के इमोटिकॉन्स और शब्दों से भरा हुआ है।

एक यूजर ने लिखा, ‘लव और लाइट श्वेता’ कुछ दिन पहले श्वेता ने फादर्स डे पर अपने पापा के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया था। अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव हो गए हैंl उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती किया गया हैंl उनके साथ उनके बेटे अभिषेक बच्चन को भी एडमिट किया गया थाl हालांकि बाद में ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या को भी कोरोना के लक्षण पाए गए और उन्हें एडमिट किया गया हैंl अमिताभ बच्चन अस्पताल से लगातार ट्वीट कर फैंस से संपर्क बनाए हुए है और उनके जल्दी ठीक होने की कामनाओं के लिए आभार भी व्यक्त किया हैंl

अमिताभ बच्चन की हाल ही में फिल्म गुलाबो-सिताबो रिलीज हुई थीl इस फिल्म में उनके अलावा आयुषमान खुराना की अहम भूमिका थीl यह फिल्म डिजिटल पर रिलीज होनेवाली पहली फिल्म थीl सभी को यह फिल्म बहुत पसंद आई थींl इस फिल्म का निर्देशन शुजित सरकार ने किया थाl

Post a Comment

0 Comments