गर्मी में नींबू रस पीने से ब्लड प्रेशर होता है कंट्रोल, होते हैं ये जबरदस्त फायदे

गर्मी में नींबू रस पीने से ब्लड प्रेशर होता है कंट्रोल, होते हैं ये जबरदस्त फायदे

गर्मी के मौसम में ठंडक का अहसास दिलाने वाला नींबू कई समस्याओं के लिए रामबाण इलाज है। पेट दर्द, अपच, एसिडिटी, पेट फूलने, मोटापा कम करने जैसी तमाम समस्याओं के लिए नींबू का सेवन काफी लाभकारी माना गया है। केवल इतना ही नहीं बल्कि पेट की समस्यायों के साथ-साथ यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी काफी सहायक है।

नींबू रस पीने के फायदे:

आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, कैल्शियम, पोटैशियम और जिंक जैसे मिनरल से भरपूर नींबू हमारे शरीर के पीएच लेवल को संतुलित बनाता है। पाचन तंत्र को दुरुस्त करने के साथ-साथ यह शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में मददगार है।

नींबू में थियामिन, नयासिन, रिबोफ्लोविन, विटामिन बी- 6, विटामिन ई और फोलेट जैसे कई तरह के लाभकारी विटामिन्स मौजूद होते है और यह सभी विटामिन कब्ज, किडनी और गले की समस्यायों में लाभकारी है।

इन सभी के अलावा इसके सेवन से शुगर की समस्या से भी काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है। अगर आपके गले में खराश की समस्या है तो गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीने से आराम मिलता है।

Post a Comment

0 Comments