अशोक गहलोत राजभवन के लिए रवाना, जल्द कर सकते हैं मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव



राजस्थान में बगावत करने वाले सचिन पायलट पर कांग्रेस अब कार्रवाई करने जा रही है। कांग्रेस ने कहा है कि जो भी विधायक आज विधायकल दल की बैठक में नहीं आए हैं उनपर एक्शन लिया जाएगा। कांग्रेस विधायकल दल की बैठक में सर्वसम्मति से ये प्रस्ताव पास किया गया। विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हुए विधायकों को नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है।



पार्टी की ओर से बार-बार विधायकों को चेतावनी दी गई थी, लेकिन कोई भी शामिल नहीं हुआ। कांग्रेस की ओर से कहा जा रहा है कि उन्होंने सचिन पायलट से बात करने की कोशिश की है। लेकिन वो बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं, ऐसे में अब बातचीत के रास्ते बंद होते हुए दिख रहे हैं।



कांग्रेस विधायक दल की बैठक खत्म होने के बाद अशोक गहलोत बैठक स्थल से निकल चुके हैं। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत राजभवन के लिए रवाना हो गए हैं। अशोक गहलोत, अपने मंत्रिमंडल में बदलाव कर सकते हैं। इस दौरान सचिन पायलट के समर्थक मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments