अक्सर कोई भी इंसान अपनी मजबूरियों के कारण ही जिंदगीभर कुंवारा रहता है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि एक महिला ने केवल सांड की वजह से जिंदगी भर शादी नही की है।
हम बात कर रहे हैं 52 वर्षीय रामदुई की, जो भारत के तमिलनाडु राज्य के एक गांव की रहने वाली है। रामदुई ने एक सांड पाल रखा था। रामदुई चाहती थी कि उसका पाला हुआ सांड तमिलनाडु के पारंपरिक खेल जल्लीकट्टु में पदक जीते।
रामदुई की दोनों बहनों के पास सांड की देखभाल के लिए समय नहीं था। इस वजह से रामदुई ने सांड की देखभाल करने के लिए अपना पारिवारिक सुख छोड़ने का फैसला कर लिया। बस इसी वजह से रामदुई ने अब तक शादी नहीं की।
रामदुई सांड की देखभाल के साथ ही खेतों में मजदूरी का काम भी करती है। आमतौर पर इंसानियत की खातिर ही कोई व्यक्ति इस तरह अपनी खुशियों का त्याग कर सकता है। लेकिन एक सांड और रामदुई जैसा रिश्ता आज के जमाने में मुश्किल से ही देखने को मिलता है।
0 Comments