
कोरोना के बढ़ते ग्राफ को लेकर सरकार ने लॉकडाउ की घोषणा कर दी है जिसके चलते महिलाएं पार्लर नहीं जा पा रहीं। जिससे वे अपने चेहरे पर भी कम ध्यान दे रहीं है। लेकिन चेहरे पर निखार लाने के लिए पार्लर जाना जरूरी नहीं है। घर पर रहकर भी पार्लर वाला लुक पा सकती हैं।
ऐलोवेरा
ऐलोवेरा आपके चेहरे के बहुत लाभदायक है। इससे आप घर बैठे ग्लोइंग और साफ स्किन पा सकती हैं। इसके लिए आपको रोजाना आपको एक टुकड़ा ऐलोवेरा जेल लेना है, उसकी जेल निकालकर चेहरे पर लगानी है। इसे आप चाहें को 1 से 2 घंटे कि लिए चेहरे पर लगी रहने दें। चेहरा धोने से पहले थोड़ा सा शहद और नींबू मिक्स करके चेहरे की मसाज करें। हफ्ते भर में आपको रिजल्ट दिखने लगेगा।
बेसन, हल्दी और दही
हल्दी स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद है। साथ ही बेसन का प्रयोगा हफ्ते में दो बार जरूर करें। जो महिलाएं ज्यादा देर तक धूप में रहती थीं, उनके लिए अपने चेहरे पर धूप की वजह से हुए नुकसान को दूर करने का अच्छा मौका है। एक कटोरी में 1 चम्मच बेसन लें, उसमें 1 टीस्पून हल्दी और 1 टीस्पून शहद लें।
अच्छी तरह इन्हें मिक्स करें, चाहें तो थोड़ा सा गुलाब जल भी डाल लें। चेहरा धोने के बाद इस पैक को चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद हल्की मसाज करने के बाद इसे चेहरे से हटा लें। पानी के साथ अच्छी तरह फेस वॉश करें और उसके बाद चाहें तो ऐलोवेरा जेल क्रीम की तरह चेहरे और गर्दन पर अप्लाई करें।
अगर आपको चेहरे पर मुंहासों जैसी कोई समस्या नहीं तो आप 1 चम्मच हल्दी में 1 टीस्पून शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। इसे भी हफ्ते में दो बार चेहरे पर लगाएं। महीने भर में आपका चेहरा एक दम साफ और चमकदार दिखाई देने लगेगा।
0 Comments