आत्महत्या करना चाहती है भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी !, फैंस के बीच मचा बवाल

आत्महत्या करना चाहती है भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी !, फैंस के बीच मचा बवाल

भोजपुरी सिनेमा की दिग्गज कलाकार रानी चटर्जी ने ​इन दिनों सोशल मीडिया को हिला दिया है.  रानी चटर्जी ने सोशल मीडिया पर अपने निजी जीवन को लेकर बड़े खुलासे किए है. उन्होने सोशल मीडिया पर फैंस को बताया कि एक शख्स की वजह से वह डिप्रेश में चल रही हैं और अब पानी सर से ऊपर जा चुका है. इस शख्स का नाम उन्होंने धनंजय सिंह बताया है. रानी ने धनंजय सिंह के फेसबुक पोस्ट के कई स्क्रीनशॉट भी शेयर किए थे.

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि उन्होने फेसबुक पोस्ट की स्क्रीनशॉट को इंस्टाग्राम पर साझा किया है. साथ ही, पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने मुंबई पुलिस से सहायता मांगी है. इस पोस्ट पर अब भोजपुरी फिल्मों की ऐक्ट्रेसेस जिनमें उनकी खास दोस्त अंजना सिंह,अनारा गुप्ता और शुभ‍ि शर्मा ने कॉमेंट कर रानी का हौसला बढाया है. उनकी पोस्ट पर कॉमेंट करते हुए रानी की दोस्तों ने उन्हें हिम्मत और समझदारी से काम लेने को कहा है. अंजना,शुभ‍ि और अनारा ने कहा कि वो उनके साथ हैं.

मंगलवार को रानी चटर्जी का चौकाने वाला बयान सामने आया है. उनका यह बयान सोशल मीडिया पर सामने आया है. उन्होंने बताया कि वह डिप्रेशन का सामना कर रही है. जिसके बाद उनमें हिम्मत बाकि नही रह गई है. साथ ही, उन्होंने आत्महत्या की बात भी कही. इन सब बातों के लिए रानी चटर्जी ने धनंजय सिंह नाम के व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराया है. बता दें कि ऐक्ट्रेस रानी चटर्जी भोजपुरी फिल्मों का एक बड़ा नाम है. भोजपुरी इंडस्ट्री पर रानी लगभग 17 साल राज कर रही हैं. यह इंडस्ट्री की पहली ऐसी ऐक्ट्रेस हैं जिन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. इनका जन्म मुंबई में हुआ था. साल 2003 में फिल्म ‘ससुरा बड़ा पइसावाल’ से रानी ने भोजपुरी फिल्मों में अपना डेब्यू किया. इस फिल्म में रानी के ऑपोजिट मनोज तिवारी नजर आए थे.


Post a Comment

0 Comments