कानपुर गोलीकांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के एनकाउंटर की खबर आ रही है। दुबे को उज्जैन से यूपी ला रही गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। ये एक्सीडेंट कानपुर टोल प्लाजा से 25 किलोमीटर दूर हुआ है। खबर है कि जिस गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ उसमें विकास दुबे भी था। एक्सीडेंटे के बाद भागने की कोशिश में विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया। इस मामले में पुलिस अभी कुछ भी बोलने से बच रही है। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।

घटनास्ठल पर यूपी पुलिस के आलाधिकारी पहुंच रहे हैं। फिलहाल वहां और किसी को जाने की अनुमति नहीं है। बताया जा रहा है कि मीडिया की नजरों से विकास दुबे को बचाने लिए तेज रफ्तार से गाड़ी चलाई जा रही थी। तेज बारिश में गाड़ी तेज चलाने के कारण ये हादसा हुआ है। फिलाहल इस मामले में पुलिस वाले कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

बताया जा रहा है गाड़ी का एक्सीडेंट होने के बाद विकास दुबे एसटीएफ के हथियार छीन कर भागने की कोशिश कर रहा था, तभी मुठभेड़ शुरू हुई और विकास वहां से भागने की कोशिश में मारा गया। सुबह 6 बजे करीब गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ। घटना स्थल पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने कहा है कि विकास दुबे को भी अस्पताल ले जाया जा रहा है।

0 Comments