
चीन को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अंदर नाटकीय बदलाव आया है। चीन को हर मंच पर आक्रामक कहने वाले ट्रंप ने कहा कि भारत-चीन के लोगों की भलाई और शांति बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहते हैं। उनका यह बयान ऐसे समय आया है
जब पिछले कई हफ्तों से ट्रंप प्रशासन चीन के खिलाफ भारत के समर्थन में सामने आया है। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव कायले मैकनी ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन एक सवाल के जवाब में कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि मैं भारत के लोगों से प्यार करता हूं और मैं चीन के लोगों से भी प्यार करता हूं। ट्रंप ने कहा कि मैं भारत और चीन के अमन के लिए कुछ भी करने को तैयार हूं।
0 Comments