न्याय के लिए बोलीं सुशांत की बहन श्वेता सिंह, ‘अगर सच्चाई नहीं मायने रखती हैं, तो कुछ नहीं होगा’


शांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से फैंस में आक्रोश देखा जा रहा है। वे लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर  के नाम पर वे अक्सर न्याय की गुहार लगाते रहते हैं। फैंस के अलावा कई सेलेब्स भी लगातार सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय की गुहार लगा रहे हैं। अब इस मुद्दे पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति का समर्थन भी मिला है।

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता का पोस्ट

दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता पिछले कुछ समय से इस मामले पर सोशल मीडिया पर बोलना शुरू किया है। कुछ समय पहले उन्होंने सुशांत के साथ हुई आखिरी बातचीत के बारे में बताया। अब उन्होंने न्याय की मांग करते हुए लिखा है, ‘अगर सच्चाई मायने नहीं रखती हैं, तो कभी भी कुछ नहीं होगा #JusticeForSushantSinghRajput’। इसके साथ उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत एक तस्वीर भी साझा की है।

पिता ने रिया चक्रवर्ती के ऊपर दर्ज़ कराया केस

इन सबके बीच सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना के राजीव नगर थाने में रिया चक्रवर्ती के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज़ कराई है। पटना सेंट्रल ज़ोन के इंस्पेक्टर संजय सिंह के मुताबिक, रिया के ख़िलाफ़ कई मामलों में शिकायत दर्ज़ कराई गई है। इसमें अपने प्यार में फंसाकर पैसे निकालने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप भी शामिल हैं।

मुंबई पुलिस कर रही जांच

इन सबके इतर मुंबई पुलिस अपनी जांच कर रही हैं। इस केस अबतक 30 से ज़्यादा लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। इसमें फ़िल्ममेकर महेश भट्ट से लेकर रिया चक्रवर्ती भी शामिल हैं। वहीं, भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। इस पर पीएमओ ने संज्ञान भी लिया है। हालांकि, इससे पहले महाराष्ट्र सरकार के गृहमंत्री अनिल देशमुख इस मांग को ठुकरा चुके हैं। उनके मुताबिक, मुंबई पुलिस अपना काम ठीक ढ़ंग से कर रही हैं।

Post a Comment

0 Comments