
फतेहाबाद। फतेहाबाद में एक हरियाणवी एवं पंजाबी गानों के एलबम में मॉडलिंग करने वाली युवती ने डायरेक्टर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मॉडल जालंधर की रहने वाली है और कैथल निवासी डायरेक्टर पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। इसके बाद कैथल के गुहला चीका थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच फतेहाबाद के महिला थाना में ट्रांसफर की गई है।
शिकायत में कही ये बात
पुलिस को दी शिकायत में पीडि़ता ने बताया कि वह हरियाणवीं गानों के एलबम में मॉडलिंग करती है। इसी सिलसिले में उसकी पहचान एलबम के डायरेक्टर विक्की से जान पहचान हुई थी। विक्की सिंगर और डांसरों के साथ मिलकर एलबम तैयार करता है। पीडि़त का आरोप है कि डायरेक्टर विक्की उसे कुछ दिन पहले फतेहाबाद के बीघड़ रोड पर स्थित एक मकान पर लाया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसके बाद शादी का झांसा देकर कैथल के चीका ले गया।
शादी का झांसा देकर करता रहा रेप
यहां पर विक्की के परिजन शादी के लिए राजी नहीं हुए तो उसे वापस जालंधर छोड़ आया। पीडि़त ने बताया कि आरोपी उसे बार-बार शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। अब आरोपी शादी से इंकार कर रहा है। फिलहाल महिला थाना फतेहाबाद में आरोपी और उसके परिवार के खिलाफ जांच तेज कर दी है।
0 Comments