हेमांग अमीन बने BCCI के अंतरिम CEO, राहुल जौहरी की लेंगे जगह

हेमांग अमीन बने BCCI के अंतरिम CEO, राहुल जौहरी की लेंगे जगह

 हाल ही में राहुल जौहरी का इस्‍तीफा स्‍वीकार होने के बाद अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को नया सीईओ मिल गया है। इसका इंतजार किया ही जा रहा था। हालांकि राहुल जौहरी ने अपने पद से इस्‍तीफा तो काफी दिन पहले ही दे दिया था, लेकिन अभी हाल ही में उसे स्‍वीकार किया गया था, इसलिए इस पद पर किसी नए अधिकारी की तैनाती की जानी थी। अब उनकी जगह हेमांग अमीन इस भूमिका में नजर आएंगे। एपेक्स काउंसिल 17 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंस में होने वाली बैठक में अपने नए सीईओ के लिए मापदंड का विस्तार करेगी। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘वह इस पद के लिए उपयुक्त व्यक्ति हैं और जौहरी से कहीं ज्यादा उनका योगदान बीसीसीआई में है।’

हेमांग अमीन बने BCCI के अंतरिम CEO, राहुल जौहरी की लेंगे जगह

जौहरी का इस्तीफा गुरुवार को मंजूर किया गया। इस मामले के जानकार एक अधिकारी ने कहा कि गोपनीय वित्तीय जानकारी लीक होने की वजह से जौहरी पर गाज गिरी। अमीन ने पिछले साल उद्घाटन समारोह के बदले पुलवामा शहीदों के परिवारों के लिए फंड दान करने में भूमिका निभाई थी। बीसीसीआई के सूत्रों ने कहा कि लगभग दो महीने बाद एक नया सीईओ कार्यभार संभालेगा।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सूत्र ने बताया कि नए सीईओ को जोहरी जितना मेहनताना नहीं दिया जाएगा। 2016 में बोर्ड ने अपने पहले सीईओ की नियुक्ति में मदद के लिए जानी मानी कंसल्टिंग एजेंसी कोर्न फेरी को हायर किया था। हालांकि सूत्र के मुताबिक इस बार बोर्ड सीईओ की नियुक्ति के लिए किसी भी एजेंसी की मदद नहीं लेगा और अपने दम पर उपयुक्‍त उम्‍मीदवार की तलाश करेगा।



खबर के मुताबिक 17 जुलाई को वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए बीसीसीआई की मीटिंग होगी और इस मीटिंग में बीसीसीआई के नए सीईओ की योग्‍यता को विस्‍तार से बताया जाएगा। मीटिंग की कार्यसूची बोर्ड के सभी सदस्‍यों को भेज दी गई है और यह लिखा गया है कि बीसीसीआई में 'नए कर्मचारियों की नियुक्ति' पर चर्चा आयोजित की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments