बिल्ली के साथ आलिया ने शेयर की क्यूट फोटो, कुछ ही देर में मिले 6 लाख से ज्यादा लाइक

बिल्ली के साथ आलिया ने शेयर की क्यूट फोटो, कुछ ही देर में मिले 6 लाख से ज्यादा लाइक

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अक्सर सोशल मीडिया पर पैट बिल्ली के साथ तस्वीर शेयर करती रहती हैं। उन्हें बिल्लियों से काफी प्यार है और वो अक्सर उनके साथ मस्ती करती हुई नजर आती हैं। आलिया की इस बिल्ली का नाम एडवर्ड है और इसका एक सोशल मीडिया अकाउंट भी है। ऐसे में आलिया ने एक बार फिर एडवर्ड यानी अपनी बिल्ली के साथ फोटो शेयर की है, जिसे अब काफी पसंद किया जा रहा है।

फोटो में आलिया एडवर्ड के साथ रेस्ट कर रही हैं और स्माइल कर रही हैं और लग रहा है कि उनकी बिल्ली सो रही है। आलिया ही नहीं, उनके फैंस भी एडवर्ड को पसंद करते हैं और जब भी आलिया अपनी बिल्ली के साथ फोटो शेयर करती हैं तो उन्हें खास प्यार मिलता है। यह उनका इंस्टाग्राम पोस्ट ही बताता है। दरअसल, उन्हें ये फोटो डाले हुए कुछ ही घंटे हुए हैं और 6 लाख से ज्यादा लोगों ने इस फोटो को लाइक कर दिया है।

एक्ट्रेस जब पहले अपनी बिल्ली के साथ फोटो शेयर करती थीं, तो उस पर लाइक्स के साथ काफी प्रतिक्रिया भी मिलती थी। हालांकि, अब आलिया ने इंस्टाग्राम पर कमेंट सेक्शन ऑफ कर दिया है, जिससे हर कोई उनके पोस्ट पर कमेंट नहीं कर सकता है। आलिया का इससे पहले वाला पोस्ट भी उनके पैट को लेकर ही था, क्योंकि उनके घर नया मेहमान आया है। आलिया भट्ट और उनकी बहन शाहीन भट्ट ने अपने घर में एक नए मेहमान यानी एक प्यारी सी बिल्ली का स्वागत किया।

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें नई मेहमान जूपिटर, उनकी बहन और वो नज़र आ रही थीं। एडवर्ड के बाद घर में आई ये बिल्ली ब्लैक कलर की है और सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे भी काफी पसंद किया है। इस क्यूट फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘हम लड़कियों की जोड़ी अब तिकड़ी बन गई है। मिलिए हमारी नई बेबी जुनिपर से। उनके स्किल्स में काटना, सेल्फी लेना और बेहद क्यूट होना शामिल है।’

Post a Comment

0 Comments