जाने पूरा मामला 5G तकनीक में अपना विचार सुझाये और जीते 2.5 करोड़ रुपये के पुरस्कार

जाने पूरा मामला 5G तकनीक में अपना विचार सुझाये और जीते 2.5 करोड़ रुपये के पुरस्कार

भारत लगतार टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है. देश में लोगो के बिच भी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बढ़ता ही जा रहा है. वही बात करे 5G नेटवर्क की तो भारत अब भी बाकि देशो से पीछे है. हांलाकि 5G को भारत में लाने की काफी तैयारिया चल रही है. भारत को 5G नेटवर्क से जोड़ने के लिए और उसे बढ़ावा देने के लिए दूरसंचार विभाग 5G हैकथॉन की शुरुआत करने जा रहा है. इस हैकथॉन में विजेताओं को 2.5 करोड़ की राशि पुरस्कार रूप से दी जायेगी. दूरसंचार विभाग ने सरकार, शिक्षा और उद्योगों के मालिको के साथ मिलकर इसकी शुरुआत की है. वही ये प्लेटफार्म युवाओं के बेहतरीन विचारों को बाहर लाने का काम करेगा.

इस हैकथॉन का मुख्य उद्देश्य अत्याधुनिक विचारों को ढूंढना और उसे 5G उत्पादों को और उसके समाधानों के लिए चुना जाना है. आपको बता दे की इस धनराशि को तीन भागो में बाटा गया है. सर्वश्रेष्ठ 100 विचारों को प्रत्येकी 1,00,000 का इनाम तय किया गया है. वही सर्वश्रेष्ठ 10 विजेताओं को प्रत्येकी 5,00,000 रुपये दिए जायेंगे

और 10 रनर अप विजेताओं को प्रत्येकी 4,00,000 रुपये और 2nd रनर अप विजेताओं को प्रत्येकी 3,00,000 रुपये दिए जायेंगे. वही इस हैकथॉन में सर्वश्रेष्ठ 3 विजेताओं को प्रत्येकी 10,00,000 रुपये मिलनेवाले है.
हैकथॉन में आवेदन तारीख 21 फ़रवरी 2020 से चालू हुई है, और 31 मार्च 2020 इसकी लास्ट डेट रखी गई है.
इसके बाद 1 अप्रैल - 15 अप्रैल 2020 तक सर्वश्रेष्ठ विचारों का चयन किया जायेगा.

16 अप्रैल - 15 जुलाई 2020 इसपर प्रेजेंटेशन की जायेगी.

16 जुलाई - 31 अगस्त 2020 तक टॉप 30 विचारों को चुना जायेगा. और

सितम्बर - अक्टूबर तक चुने हुए विचारों को 5G ट्रायल में शामिल होने का मौका मिलेगा.
1 - 10 अक्टूबर 2020 के बिच टॉप 3 विचारों को चुना जायेगा और 16 अक्टूबर को विजेताओं के नाम घोषित किये जायेंगे. अगर आपको भी इस हैकथॉन में भाग लेना है, तो आप 5G Hack thon की वेबसाइट पर जा सकते है और ज्यादा जानकारी पा सकते है.

Post a Comment

0 Comments