
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद नेपोटिज़्म और फेवरेटिज़्म की बहस जारी है। इस बहस में अभी कंगना रनोट काफी अग्रेसिव होकर सामने आई हैं और उन्होंने सीधा नाम लेकर कई लोगों पर आरोप लगाए हैं। वहीं, एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने कंगना को जवाब दिए हैं, जिसके बाद से दोनों एक्ट्रेस आमने सामने आ गई हैं। इतना ही नहीं, दोनों की ट्विटर वॉर के बाद अब सेलेब्स भी दो धड़े में बंट गए हैं और कुछ तापसी का तो कुछ कंगना का सपोर्ट कर रहे हैं।
इसी बीच, कुछ लोग दोनों के फिल्मी करियर और फिल्मों के प्रदर्शन को लेकर एक दूसरे की तुलना कर रहे हैं। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आधार पर किस एक्ट्रेस की फिल्म ने ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया है। हम आपको दोनों एक्ट्रेस की आखिरी पांच फिल्मों के कलेक्शन के बारे में बता रहे हैं, जिससे आप खुद इस बात का फैसला कर सकते हैं कि किस एक्ट्रेस की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया…
तापसी पन्नू
बदला- 88 करोड़ रुपये
गेम ओवर- 4.69 करोड़ रुपये
मिशन मंगल- 202.98 करोड़ रुपये
सांड की आंख- 23.40 करोड़ रुपये
थप्पड़- 33.06 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन- 352.13 करोड़ रुपये
कंगना रनोट
रंगून- 20.68 करोड़ रुपये
सिमरन- 17.26 करोड़ रुपये
मणिकर्णिका- 92.19 करोड़ रुपये
जजमेंटल है क्या- 33.11 करोड़ रुपये
पंगा- 28.92 करोड़ रुपये
जूम एंटरटेनमेंट की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो तापसी पन्नू जल्द ही रश्मि रॉकेट, हसीन दिलरुबा, शाबाश मिट्ठू और लूप लपेटा में नज़र आने वाली हैं। इनके अलावा कंगना रनोट थलाइवी, धाकड़ और तेजस आदि में नज़र आने वाली है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दोनों एक दूसरे पर पुराने आर्टिकल और अन्य तथ्यों के आधार पर हमले कर रहे हैं और कई सेलेब्स भी इसमें तापसी और कंगना की तरफ से अपनी बात रख रहे हैं।
0 Comments