ये है कुकिंग मैनेंजमेंट के 5 स्मार्ट तरीके, खाना कुछ ही देर में हो जाएगा तैयार

ये है कुकिंग मैनेंजमेंट के 5 स्मार्ट तरीके, खाना कुछ ही देर में हो जाएगा तैयार

खाना पकाना एक ऐसी कला है जिसे सीखने के लिए आपको रेसिपीज नहीं बल्कि छोटी-छोटी बातों का पता होना जरूरी है। खासतौर पर भागती-दौड़ती जिंदगी में आपको ऐसे तरीके अपनाने होंगे जिससे कि आपका काम आसान हो सके। आइए, जानते हैं खाना बनाने की कुछ ऐसी ही ट्रिक्स-

तलाशें पकाने की विधियों के विकल्प

झटपट खाना काफी हद तक हमारे पकाने के तरीके पर निर्भर करता है। हम सब्जियों को या जो भी हम खाना चाहते हैं, उसे गैस पर देर तक पकाने की जगह भून सकते हैं या ग्रिल कर सकते हैं। इसके अलावा भाप पर पकाना या खाने को उबालना भी एक बेहतरीन विकल्प है।

इन तरीकों को अपनाने से खाना जल्दी पक जाता है और साथ ही उसके अंदर सभी पौष्टिक तत्व बने रहते हैं। ये पौष्टिक तत्व गैस पर ज्यादा देर पकाने की वजह से खत्म हो जाते हैं। इन तरीकों की मदद से समय तो बचेगा ही, गैस की खपत भी कम होगी।

सलाद रहेगा बढ़िया

हम सब जानते हैं कि सलाद सेहत के लिए कितना अच्छा है। सलाद को हम पूरा खाना नहीं मानते हैं। पर थोड़ी-सी समझदारी से आप सलाद को नया रूप दे सकती हैं। ब्रोकली, शिमला मिर्च, गाजर, खीरा और पत्ता गोभी आदि थोड़ी कम पकी हों तो भी अच्छी लगती हैं।

इन सब सब्जियों को काटकर फ्रिज में रख लें। जब सलाद बनाना हो, उस समय उन्हें फ्रिज से निकालें और थोड़े-से तेल में सलाद को दो मिनट तलें। हल्का पकने के बाद पसंद के मसाले डालें। आप इसमें थोड़ा-सा लहसुन या सॉस भी डाल सकती हैं। इसे आप रोटी, सब्जी या ब्रेड के साथ खा सकती हैं। यह न सिर्फ झटपट तैयार होता है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है।

Post a Comment

0 Comments