
प्याज का सेवन आमतौर पर हम अपने घरों में सलाद के रूप में भी करते हैं। विभिन्न प्रकार के पकवानों को बनाने और सब्जी में तड़का लगाने के लिए भी प्याज का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। वहीं, नॉनवेज फूड खाने वालों के लिए प्याज का एक बेहतरीन फूड के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन जूस के रूप में यदि प्याज का सेवन किया जाए तो यह हमें कई फायदे पहुंचा सकती है। इस लेख में आपको प्याज के जूस का सेवन करने से होने वाले कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में बताया जाएगा। आप इसे रोज सुबह उठने के बाद एक्सरसाइज करके पी सकते हैं।
ब्लड सर्कुलेशन को मेंटेन बनाए रखने में
ब्लड सर्कुलेशन को मेंटेन बनाए रखना हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। प्याज में मौजूद सल्फर की मात्रा ब्लड सर्कुलेशन को मेंटेन करने और हमारे शरीर के सभी अंगों तक जरूरी मात्रा में खून पहुंचाने के लिए प्रभावी रूप से कार्य करती है।
ब्लड सर्कुलेशन को मेंटेन बनाए रखने में
ब्लड सर्कुलेशन को मेंटेन बनाए रखना हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। प्याज में मौजूद सल्फर की मात्रा ब्लड सर्कुलेशन को मेंटेन करने और हमारे शरीर के सभी अंगों तक जरूरी मात्रा में खून पहुंचाने के लिए प्रभावी रूप से कार्य करती है।

बल्ड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए
प्याज के जूस का सेवन ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए प्रभावी रूप से मददगार साबित हो सकता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम की मात्रा ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए काफी सहायक मानी जाती है । इसलिए जिन लोगों का ब्लड प्रेशर बढ़ा हो, उन्हें प्राथमिक उपचार के तौर पर प्याज के जूस का सेवन कराया जा सकता है।
मेमोरी पॉवर को करे बूस्ट
मेमोरी पॉवर को बूस्ट करने के लिए मुख्य रूप से ड्राई फ्रूट्स का सहारा लिया जाता है। जबकि प्याज के जूस का सेवन भी मेमोरी पॉवर को बूस्ट करने के लिए प्रभावी रूप से मददगार साबित हो सकता है। इसका एक वैज्ञानिक कारण यह है कि प्याज के जूस में ओमेगा-3 फैटी एसिड की मात्रा पाई जाती है जो याददाश्त क्षमता में सुधार करने के लिए कारगर माना जाता है।
0 Comments