आपको तो पता ही होगा कि आजकल पुराने नोटों के खरीददार कितने ज्यादा बढ गए हैं। इंटरनेट के जरिए भी पुराने नोटों की खरीददारी चल रही है। इन दिनों पांच रुपए के पुराने नोट की एक न्यूज इंटरनेट पर वायरल हो रही है। तो आइए जानते हैं इसकी पूरी सच्चाई-
यह बात बिल्कुल सच है कि पुराने नोट लाखों में बिक सकते हैं। असल में इन नोटों की बोली लगाई जाती है जो हजारों से शुरू होकर लाखों तक पहुंच सकती है। लेकिन यह बात भी सच है कि इस तरह के नोट बहुत ही कम लोगों के पास मिलते हैं।
आप सोच रहे होंगे कि आखिर लोग इन नोटों के लिए लाखों रुपए देने के लिए क्यों तैयार हैं। तो आपको बता दें कि इस नोट की खासियत है इसका यूनिक नंबर, जो की 786 है। यह अंक मुसलमान लोगों के लिए बहुत ही महत्व रखता है और ये लोग इसे पाने के लिए लाखों रुपए देने को भी तैयार हैं।
अगर यह नोट अगर आपके पास है तो आपकी किस्मत चमकने वाली है। इंटरनेट पर कई वेबसाइट्स पर इन नोटो की खरीददारी होती है, अत: वहां पर भी आप इसे बेच सकते हैं।
0 Comments