5 भारतीय खिलाड़ी जो थे सबसे बड़े अन्धविश्वासी, एक ने तो पुरे करियर नये बल्ले से नहीं की बल्लेबाजी

5 भारतीय खिलाड़ी जो थे सबसे बड़े अन्धविश्वासी, एक ने तो पुरे करियर नये बल्ले से नहीं की बल्लेबाजी

एक सफल इंसान के जीवन में उसकी खुद की मेहनत तो होती ही है साथ ही कुछ किस्मत का भी योगदान होता है। इन दोनों ही चीजों के बीच कोई सफल अपने उस सफर में किसी ना किसी तरह के अंधविश्वास को भी साथ लेकर चलता है। आज के दौर में खेल जगत में भी कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी ना किसी रूप से अंधविश्वास के बूते सफलता पाने की कोशिश करते हैं और सफल भी होते हैं।

भारत के ये 5 दिग्गज खिलाड़ी जो हैं अंधविश्वासी

वैसे अंधविश्वास तो महज एक मानसिकता है, लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम की बात करें तो इसमें कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो मैच के दौरान अपने साथ कोई ना कोई ऐसा टोटका करते हैं, जिससे वो सफल होने की तरफ बढ़े।



आज ऐसे कई क्रिकेटर्स हैं जो टोटके करते रहते हैं। इसी बीच आपको हम भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ियों से रूबरू करवाते हैं, जिन्होंने अपने पूरे करियर के दौरान किसी ना किसी तरह का टोटका लाथ लेकर चले और कामयाब बने।

सचिन तेंदुलकर

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर बिना किसी शक और सवाल के सर्वकालिन क्रिकेट युग के महानतम बल्लेबाज हैं। सचिन तेंदुलकर के नाम क्रिकेट के टेस्ट और वनडे दोनों ही फॉर्मेट में कीर्तिमान का अंबार लगा हुआ है। उन्होंने आज जिस तरह के रिकॉर्ड शिखर पर अपने आपको बनाया है, उसमें वो एक बड़ा अंधविश्वास भी अपने साथ रखते थे।

सचिन तेंदुलकर जैसा खिलाड़ी भी एक बड़ा अंधविश्वासी था। वो हमेशा अपने बाएं पैर में पहले पेड पहनते थे। इसे वो अपने लिए लकी मानते थे। तो साथ ही 2011 के विश्व कप में वो पुराने बैट को ठीक करवा कर पूरे टूर्नामेंट में खेले।



सौरव गांगुली

भारतीय क्रिकेट टीम के महान कप्तान रहे सौरव गांगुली एक कप्तान होने के साथ ही जबरदस्त बल्लेबाज रहे। सौरव गांगुली ने सालों तक भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया और शानदार प्रदर्शन भी किया। ऑफ साइड के भगवान के रूप में पुकारे जाने वाले ने अपने करियर में कई रिकॉर्ड बनाए हैं तो रनों का अंबार लगाया है।

सौरव गांगुली भी अपने करियर में टोटकेबाजी करते थे। वो खेलते हुए अपनी जेब में अपने गुरुजी की तस्वीर को रखते थे। जिसे वो अपने लिए अच्छा मानते थे।



राहुल द्रविड़

टेस्ट क्रिकेट इतिहास में भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाजराहुल द्रविड़ को एक अलग तरह का बल्लेबाज माना जाता था। राहुल द्रविड़ इसके अलावा वनडे क्रिकेट में भी शानदार रहे। राहुल द्रविड़ का एक जबरदस्त करियर रहा जिसमें उन्होंने कई मैचों में भारत की जीत को तय किया। राहुल द्रविड़ ने अपने करियर में जिस तरह का प्रदर्शन किया है उसमें वो एक टोटके को का भी प्रयोग करते थे।

राहुल द्रविड़ वैसे एक बहुत ही बेहतरीन बल्लेबाज थे, लेकिन वो कई अंधविश्वास को मानते थे, जिसमें हमेशा टेस्ट मैच में नया कपड़ा पहनना हो या बल्लेबाजी के लिए तैयार होते समय दाएं पांव पर थाई पेड पहले बांधना हो तो वहीं वो किसी भी सीरीज की शुरुआत में नए बल्ले का यूज नहीं करते थे। ये टोटके राहुल द्रविड़ ने पूरे करियर में किए।



विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आज जिस जगह पर हैं उस जगह पर पहुंचने का सपना हर एक खिलाड़ी देखता है। आज के दौर में विराट कोहली को क्रिकेट जगत का सबसे बड़ा बल्लेबाज माना जाता है। विराट कोहली अपने करियर के इन सालों में एक से एक रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।

वैसे कोहली बहुत मेहनत करते हैं, लेकिन आपको भी ताज्जुब होगा कि वो भी अपने साथ एक अंधविश्वास को लेकर चलते हैं। जिसमें कोहली ने शुरुआत में जब रन बनाए जो उसी ग्लव्ज को वो बार-बार पहनते थे। अपने इन पुराने ग्लव्ज को वो काफी लकी मानते थे। हालांकि उन्होंने पिछले कुछ साल से इस टोटको को बंद कर दिया, क्योंकि धोनी ने उन्हें नया ग्लव्स पहनने पर मजबूर कर दिया था।



Post a Comment

0 Comments