
राजस्थान मे कोरोना का कहर थमता नहीं दिख रहा है. प्रदेश में कोरोना के मामले साढ़ें 24 हज़ार के करीब पहुंच गए है. प्रदेश में आज सुबह तक 95 नए मामले सामने आए. सोमवार को आए नए मामलों में सबसे ज्यादा 39 केस राजधानी जयपुर से आए. इसके बाद अलवर में 19, राजसंद में 9, दौसा और कोटा में 8-8, गंगानगर में 5, अजमरे और झालावाड़ से 2-2 जबकि भरतपुर, हनुमानगढ़ और झुनझुनू से 1-1 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए.
अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 24 हज़ार 487 मामले सामने आ चुके है. राज्य में आज 4 मौतें दर्ज की गई. राजस्थान में कोरोना ने अब तक 514 लोगों की जान ली है.
अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 24 हज़ार 487 मामले सामने आ चुके है. राज्य में आज 4 मौतें दर्ज की गई. राजस्थान में कोरोना ने अब तक 514 लोगों की जान ली है.
राज्य में अब तक 18 हज़ार 238 मरीज कोरोना को मात देने में कामयाब हुए है. राज्य में रिकवरी दर 74 फीसदी पर पहुंच गई है.
ज़िलों के हाल
राज्य के हर ज़िले में कोरोना पैर पसार चुका है. लेकिन पांच ज़िलों में हालात भयावह बने हुए है. इन पांच ज़िलों से राज्य के 50 फीसदी कोरोना मामले सामने आ चुके है. ये पांच ज़िले है – जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, पाली और अलवर . इन सभी ज़िलों में हज़ार का आंकड़ा पार हो चुका है. इन्हीं पांच ज़िलों में राज्य की 59 फीसदी मौतें दर्ज की गई है. जबकि 52 फीसदी एक्टिव केस इन्हीं ज़िलों में है.
राजधानी जयपुर प्रदेश में कोरोना का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट है. यहां से अब तक 3950 कोरोना मामले सामने आ चुके है. इनमें से 174 की मौत हो चुकी है. जबकि 3 हज़ार से ज्यादा लोग रिकवर हो चुके है.
जोधपुर – प्रदेश मे सबसे ज्यादा एक्टिव केस यहीं है. जोधपुर में 970 एक्टिव केस है. जबकि कुल कोरोना मामले 3 हज़ार 819 पर पहुंच गए है. यहां कोरोना ने 65 लोगों की जान ली है.
भरतपुर- यहां हालात थोड़े ठीक होते दिख रहे है. भरतपुर में 1972 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके है. लेकिन अब सिर्फ 245 एक्टिव केस बचे है.
पाली – ज़िले में 1506 लोग कोरोना से संक्रमित पाए जा चुके है. यहां 275 एक्टिव केस है.
अलवर- 1227 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके है. जोधपुर के बाद प्रदेश के सबसे ज्यादा 803 एक्टिव केस यहीं है.
0 Comments