
केंद्रीय नेतृत्व की ओर से जयपुर भेजे गए रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पिछले 48 घंटे में कांग्रेस नेतृत्व ने कई बार सचिन पायलट से बात की है. राजस्थान सरकार जनता की सेवा के लिए काम करेगा. हम सभी विधायकों और नेताओं से अपील करते हैं कि वो विधायक दल की बैठक में शामिल हों, कांग्रेस की सरकार को मजबूत करने का काम करें.
रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कभी-कभी वैचारिक मतभेद उत्पन्न होता है, लेकिन इससे अपनी ही सरकार को कमजोर करना ठीक नहीं हैं. अगर कोई मतभेद है तो सोनिया गांधी और राहुल गांधी की अगुवाई में हम इसका समाधान निकालेंगे. व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा के जरिए सरकार को कमजोर करना ठीक नहीं. कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि बीजेपी की ओर से हर बार जांच एजेंसियों को आगे किया जाता है, आज सुबह से ही कांग्रेस के साथियों पर इस तरह से छापेमारी करवाकर डराने की कोशिश की जा रही है.
कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मीडिया के जरिए सचिन पायलट से अपील की कि वह कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल हों और खुले मन से पार्टी के सामने अपनी बात रखें. उन्होंने सचिन के साथ अन्य विधायकों से भी अपील की कि वह पार्टी से जुड़े किसी भी मुद्दे पर बात करने के लिए स्वतंत्र हैं और अगर उन्हें किसी प्रकार की शिकायत या संदेह हो तो अविनाश पांडे को फोन कर सकते हैं.
केंद्रीय नेतृत्व द्वारा जयपुर भेजेल गए रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कभी-कभी वैचारिक मतभेद पैदा हो जाता है, लेकिन ऐसी स्थिति में अपनी ही सरेंकार को कमजोर करना ठीक नहीं हैं. उन्होंने कहा कि अगर किसी प्रकार का मतभेद है तो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलकर इसका समाधान निकाला जा सकता है. व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा के जरिए अपनी ही सरकार को कमजोर करना ठीक नहीं है
अब से कुछ देर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक होनी है. करीब नब्बे विधायक बैठक में पहुंच गए हैं. माना जा रहा है कि दोपहर 12 बजे के बाद ये बैठक शुरू होगी.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार सचिन पायलट सोमवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं होंगे. सचिन ने कहा है कि उनके साथ कांग्रेस के 30 विधायक हैं और अशोक गहलोत की सरकार अल्पमत में है. सचिन पायलट अभी दिल्ली में हैं और राजस्थान में कांग्रेस विधायक दल की बैठक होने जा रही है. कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर सकती है. कांग्रेस का कहना है कि अशोक गहलोत के साथ 109 विधायकों का समर्थन है.
0 Comments