आज देश की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना महासभा होने वाली है। कोरोना वायरस की वजह से ये महासभा वर्चुअल तरीके से की जाएगी। रिलायंस इंडस्ट्री ने बताया कि कंपनी आज यानि कि 15 जुलाई 2020 को दोपहर दो बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या अन्य वीडियो-ऑडियो माध्यम के जरिए ये महासभा करेगी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम पर रहेगी नजर
इस बार रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम के दौरान सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि मुकेश अंबानी जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग, जियो फाइबर के अगले चरण, 5जी की शुरुआत और जियो मीट के बारे में क्या महत्वपूर्ण एलान कर सकते हैं।

हाल ही में अमेरिकी कंपनी क्वालकॉम वेंचर्स ने जियो प्लेटफॉर्म्स में 730 करोड़ रुपये के निवेश का एलान किया था, जिसके बाद जियो की 5जी सेवा शुरू होने की कवायद और बढ़ गई है। इस एजीएम में अगर कोई लाभांश घोषित हुआ तो उसे शेयरधारकों को एक हफ्ते में दे दिया जाएगा।

0 Comments