
क्या आपने कभी सोचा है कि कोई व्यक्ति 40 फीट से नीचे कूदे और एक दम ठीक हो। ये पढ़कर आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है लेकिन जनाब ये सपना हकीकत बन चुका है। फ्रांस में दो बच्चे जलती हुई बिल्डिंग से नीचे कूदे और एक दम ठीक हैं। दोनों बच्चों का बिल्डिंग से नीचे छलांग लगाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि अपार्टमेंट में से आग निकल रही है और नीचे लोग खड़े हुए हैं। खिड़की से बाहर लटकते हुए दो बच्चों ने कहा कि दरवाजा लॉक होने के कारण वो बाहर नहीं निकल सके थे। फिर, बड़े भाई ने खिड़की से तीन साल के बच्चे को बाहर निकाला। नीचे गिराने के बाद नीचे खड़े बचाव दल ने उसको पकड़ा. फिर बड़ा भाई भी ऐसे ही कूदा और खुद की जान बचाई।
दोनों भाइयों को कोई चोट नहीं आई, लेकिन वे धुएं की चपेट में आ गए। उन्हें इमारत के अन्य निवासियों और कुछ बचाव दल के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया। भाईयों को पकड़ने में कुछ बचाव दल के लोगों की हड्डियों में फ्रेक्चर आया था।
0 Comments