एक बार बनाकर हफ्तों तक कर सकते हैं एंजॉय ये 3 तरह के वॉलनट बटर


अखरोट यानी वॉलनट्स में महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं, जैसे प्रोटीन (4ग्रा./28ग्रा.), फाइबर (2ग्रा./28ग्रा.) और प्‍लांट बेस्‍ड ओमेगा-3 फैटी एसिड्स (2.5ग्रा./28ग्रा.)। इस प्रकार यह आपके भोजन में मिलाने के लिए साधारण, लेकिन शक्तिशाली सामग्री है। वैसे तो आप इसे कभी भी खा सकते हैं लेकिन आज हम इससे तैयार करेंगे कुछ ऐसी रेसिपीज़ जिन्हें आप वीकेंड में बनाकर पूरे हफ्ते कर सकते हैं एंजॉय। इन्हें बनाने में 30 मिनट से भी कम समय लगता है। तो अगर आप वर्क फ्रॉम कर रहे हैं और अकेले रहते हैं तो फ्रिक करने की जररूत नहीं एक बार बनाएं और बार-बार खाएं ये हेल्दी और टेस्टी डिशेज।

हनी कैलिफोर्निया वॉलनट बटर

सामग्री

2 कप कैलिफोर्निया वॉलनट्स,1 बड़ा चम्मच शहद,1 छोटा चम्मच दालचीनी, 1 1/2 छोटा चम्मच वैनिला एक्सट्रैक्‍ट,1 छोटा चम्मच वॉलनट या वेजीटेबल ऑयल (या जैसा जरूरी हो), नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि

ओवन को 150 डिग्री सेल्सियस पर गर्म करें। एक छोटी बैकिंग शीट पर अखरोट रखें और 10 मिनट के लिये टोस्ट करें। ठंडा होने दें।

अब इसे एक फूड प्रोसेसर में रखें और मोटा पेस्ट बनने तक प्रोसेस करें। बाकी सामग्री डालें और स्मूथ होने तक प्रोसेस करें।



2. कैलिफोर्निया वॉलनट पार्सले पेस्टो

सामग्री

120 ग्राम कैलिफोर्निया वॉलनट्स, 1 बंच पार्सले, लहसुन की 1 गांठ, 28ग्रा. परमेसन चीज़, 4-6 बड़े चम्मच ऑलिव ऑइल

बनाने की विधि

पार्सले को धोएं, सुखाएं और पत्तियां अलग कर लें।

लहसुन को छीलें और काटें।

चीज़ को कद्दूकस कर लें।

अखरोट को बेसिक रेसिपी के अनुसार पीसें। मोटा पेस्ट बनने के बाद पार्सले, लहसुन, चीज़ और ऑलिव ऑइल मिलायें और फिर से ग्राइंड करें।



3. क्रंची कोकोनट-कैलिफोर्निया वॉलनट बटर

सामग्री

450ग्रा. कैलिफोर्निया वॉलनट्स, नमक स्वादानुसार, 1/2 कप किसा हुआ नारियल


बनाने की विधि

नारियल को सुनहरा भूरा होने तक सूखे बर्तन में टोस्ट करें। ठंडा होने दें।

अखरोट और नमक को ब्लेंडर या फूड प्रोसेसर में 3-4 मिनट पीसें, जब तक यह मिश्रण एक क्रीमी पेस्ट न बन जाए।

टोस्टेड नारियल मिलायें और अच्छी तरह मिलायें।

Post a Comment

0 Comments