सरोज खान निधन: महज 3 साल की उम्र में सरोज खान ने एक्टिंग की दुनिया में रखा था कदम, जानें फिर कैसे बनीं एक्ट्रेस से कोरियोग्राफर



बॉलीवुड की कोरियोग्राफर सरोज खान का कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया है। सरोज खान को सांस लेने में तकलीफ के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सरोज ने अपने करियर में एक से एक नायाब गानों को कोरियोग्राफ किया था। सरोज के निधन से हर कोई हैरान है। उनके चाहने वालों को कोरियोग्राफर के जान पर भरोसा नहीं हो रहा है।

71 साल की सरोज खान पिछले 40 साल से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव थीं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1974 में आई फिल्म गीता मेरा नाम से की थी।

सरोज का असली नाम
सरोज खान का असली नाम निर्मला किशनचंद्र संधु सिंह नागपाल था। उनका जन्म साल 1948 में किशनचंद सद्धू सिंह और नोनी ​सद्धू सिंह के घर में हुआ था। बंटवारे के बाद उनका परिवार बंबई आ गया था।

बॉलीवुड में सरोज ने की शुरुआत

सरोज खान ने महज तीन साल की उम्र में फिल्म नजराना से बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 50 के दशक में उन्होंने कई फिल्मों में बतौर बैकग्राउंड डांसर भी काम किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्म कोरियोग्राफर बी सोहनलाल से डांस की ट्रेनिंग ली थी और बॉलीवुड की बेस्ट कोरियोग्राफर बनीं।

इन एक्ट्रेस को सिखाया डांस
सरोज खान ने बॉलीवुड में दो हजार से ज्यादा गाने कोरियोग्राफ किए थे। सरोज खान ने अपने करियर में वैजयंतीमाला, साधना, शर्मिला टैगोर, हेलन, जीनत अमन वहीदा रहमान से लेकर रेखा, श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित, करिश्मा, उर्मिला टैगोर, ऐश्वर्या राय, करीना कपूर और सनी लियोनी जैसी एक्ट्रेसेस को डांस सिखा चुकी हैं।

सरोज खान को पॉपुलेरिटी मिस्टर इंडिया फिल्म के गाने हवा-हवाई गाने से मिली थी। पहले श्रीदेवी और बाद में माधुरी दीक्षित के साथ उनकी जोड़ी काफी जमी। सरोज आठ फिल्मफेयर समेत अमेरिकन कोरियोग्राफी अवॉर्ड भी जीते थे।

Post a Comment

0 Comments