
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज सावन माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और दिन सोमवार है। आज सावन माह का चौथा सोमवार व्रत है, वहीं भगवान राम के भक्त एवं कवि तुलसीदास की जयंती भी है। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अतिरिक्त सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
आज का पंचांग
दिन: सोमवार, श्रावण मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि।
आज का दिशाशूल: पूर्व।
आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
आज की भद्रा: प्रात: 07:10 बजे से शाम 06:04 बजे तक।
आज का पर्व एवं त्योहार: शीतला सप्तमी, गोस्वामी श्री तुलसीदास जी की जयंती।
विशेष: अष्टमी तिथि की क्षय।
विक्रम संवत 2077, शके 1942, दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु, श्रावण मास, शुक्ल पक्ष सप्तमी 07 घंटे 10 मिनट तक तत्पश्चात अष्टमी, चित्रा नक्षत्र 11 घंटे 04 मिनट तक तत्पश्चात स्वाती नक्षत्र, साध्य योग 20 घंटे 49 मिनट तक तत्पश्चात शुभ योग, तुला में चंद्रमा।
सूर्योदय और सूर्यास्त
27 जुलाई को सूर्योदय सुबह 05 बजकर 40 मिनट पर और सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 15 मिनट पर होगा।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
सावन के चौथे सोमवार के दिन चंद्रोदय दोपहर 12 बजकर 21 मिनट पर होगा और चंद्र का अस्त उसी दिन देर रात को 12 बजकर 04 मिनट पर होगा।
आज का शुभ समय
अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:00 बजे से दिन में 12 बजकर 55 मिनट तक।
अमृत काल: 28 जुलाई के तड़के 01 बजकर 24 मिनट से 02 बजकर 54 मिनट तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से दोपहर 03 बजकर 38 मिनट तक।
आज सावन माह का 22वां दिन है। आज सावन सोमवार के दिन आप भगवान शिव और माता पार्वती की विधिपूर्वक पूजा करें, जो आपके लिए कल्याणकारी होगा। आज के दिन जन्मे कवि तुलसीदास रामचरितमानस जैसे कृति लिखकर अमर हो गए। आज के दिन आप कोई कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।
0 Comments