
राजस्थान में चल रही सियासी हलचल के बीच सचिन पालयट ने बगावती तेवर अपना लिया है। अब पायलट भाजपा में शामिल हो सकते हैं। जानकार सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार पायलट जेपी नड्डा की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल होंगे। इसको लेकर भाजपा शीर्ष नेतृत्व से कल दिल्ली में मुलाकात कर सकते हैं।
जानकार सूत्रों के अनुसार पायलट का थर्ड फ्रंट बनाने का आइडिया अप्रूव नहीं हुआ। अब भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में कल भाजपा ज्वॉइन कर सकते हैं। इस संबंध में जेपी नड्डा और पायलट के बीच पूरी बातचीत हो चुकी है। पायलट कैम्प 30 विधायकों के साथ भाजपा ज्वॉइन करने का दावा कर रहा है। लेकिन इन अंतिम क्षणों में भी भाजपा नेतृत्व को ये आशंका है कि कही खुद पायलट पीछे नहीं हट जाएं। क्योंकि अभिषेक मनु सिंघवी और दो बड़े कांग्रेस नेताओं ने पायलट को भाजपा में जाने से रोकने के प्रयास शुरू किए है।
इसलिए राजस्थान की राजनीति के लिए अगले 24 घंटे काफी महत्वपूर्ण होने वाले हैं। लेकिन इंटेलीजेंस सूत्रों ने केवल 12 विधायकों के इस्तीफे देने के संकेत दिए है। लेकिन इस तरह इस्तीफे देने की प्रक्रिया तो शुरू हो जाएगी और फिर यह आंकड़ा न जाने कहां तक जाकर रुकेगा।
इससे पहले सचिन पायलट ने कहा कि अशोक गहलोत की सरकार अल्पमत में है। 30 कांग्रेसी और निर्दलीय विधायक मेरे पक्ष में है।
0 Comments