आयरलैंड ने इंग्लैंड दौरे के लिए की 21 सदस्यीय ट्रेनिंग दल की घोषणा

england vs irelandआयरलैंड ने इंग्लैंड दौरे के लिए की 21 सदस्यीय ट्रेनिंग दल की घोषणा

आयरलैंड क्रिकेट ने शुक्रवार को इंग्लैंड दौरे के लिए 21 सदस्यीय ट्रेनिंग दल की घोषणा कर दी है। इस दल की अगुवाई कप्तान एंड्रयू बलबिर्नी करेंगे। टीम जुलाई-अगस्त में इंग्लैंड के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैच खेलेगी। आयरलैंड साउथम्प्टन में इन तीन मैचों के साथ विश्वकप सुपर लीग अभियान शुरू करने की तैयारी में जुटा है।

कोरोना महामारी के बीच इसी के साथ वह क्रिकेट में अपनी वापसी भी करेगा। आयरलैंड तीन मैचों की सीरीज से पहले दो अभ्यास मैच भी खेलेगा। यह तीनों मैच 30 जुलाई, एक अगस्त और चार अगस्त को खेले जाएंगे।

आयरलैंड की टीम: एंड्रयू बलबिर्नी(कप्तान), पॉल स्टर्लिंग(उपकप्तान), मार्क अडैर, कर्टिस कैम्फेयर, पीटर चेस, गेरेथ डिलानी, जॉर्ज डॉकरैल, जोनाथन गारथ, टायरन केन, जोस लिटिल, एंड्रयू मैकब्रायन, बैरी मैककारथी, जैम्स मैकुलम, केविन ओ ब्रायन, विलियम्स पोर्टफिल्ड, बोय्ड रैंकिन, सिमी सिंह, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर, गैरी विल्सन, क्रेग यंग।

Post a Comment

0 Comments