सावन 2020: कौन सा फूल चढ़ाने से श‍ि‍व जी होते हैं प्रसन्न, जानिए

भगवान शिव को देवों का देव कहा जाता हैं। सावन के महीने में जो लोग भगवान शिव की आराधना करते हैं। उनकी सभी मुरादे पूर्ण होती हैं। साथ ही साथ जीवन की सभी परेशानियां समाप्त हो जाती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की भगवान शिव पर कौन सा फूल चढ़ाने से शिव जी प्रसन्न होते हैं। तो आइये जानते हैं विस्तार से। 

सावन 2020: कौन सा फूल चढ़ाने से श‍ि‍व जी होते हैं प्रसन्न, जानिए
शास्त्रों के अनुसार भगवान शिव भोले को आदि और अनंत माना गया है जो पृथ्वी से लेकर आकाश और जल से लेकर अग्नि हर तत्व में विराजमान हैं। पुराणों के मुताबिक भगवान शिव को पूजा में ऐसी चीजें अर्पित की जाती हैं जो अन्‍य किसी देवता को नहीं चढ़ाई जाती, जैसे आक, बिल्वपत्र, भांग आदि।

अगर आप सावन माह में शिव जी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आप उनकी पूजा करते समय उन्हें आक, बिल्वपत्र, भांग अर्पित करनी चाहिए। ज्योतिष बताते हैं की शिवजी को चंदन चढ़ाने से हमारा व्यक्तित्व आकर्षक होता है। समाज में मान-सम्मान प्राप्त होता है। वहीं केशर अर्पित करने से हमें सौम्यता प्राप्त होती है। इन्ही चीजों से आप भगवान शिव की पूजा करें।

Post a Comment

0 Comments