भारतीय रेलवे निजीकरण की ओर तेजी से बढ़ना शुरू कर दिया है। प्राइवेट यात्री ट्रेनें चलाने के लिए प्राइवेट कंपनियो को अनुमति देने की योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। रेलवे 151 प्राइवेट यात्री ट्रेनों 109 रूटों पर शुरू करेगा। रेलवे ने कहा कि इसमें प्राइवेट सेक्टर से करीब 30,000 करोड़ रुपए का निवेश होगा। इस योजना के लिए इंटरेस्टेड कंपनियों को आमंत्रित किया गया है। सूत्रों के मुताबिक कोविड-19 संकट से पहले अडाणी पोट्र्स और मेक माई ट्रिप और एयरलाइन में इंडिगो, विस्तार और स्पाइसजेट ने निजी ट्रेनें चलाने में में रूचि दिखायी थी। इसके अलावा आकर्षित होने अन्य कंपनियों में अल्सतॉम ट्रांसपोर्ट, बाम्बार्डियर, सीमेन्स एजी और मैक्वायरी जैसी विदेशी कंपनियां शमिल हैं।

कुछ रूटों को प्राइवेट कंपनियों को देने की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी। पहली प्रक्रिया बुधवार को शुरू हुई। इसमें प्राइवेट बोलीदाता की पात्रता तय होगी। दूसरा कदम आरएफपी होगा। राजस्व और रूटों के बारे में बाद की प्रक्रिया में फैसला किया जाएगा। रेलवे के नेटवर्क पर यात्री ट्रेनों को चलाने के लिए प्राइवेट निवेश का यह पहला कदम है। वैसे पिछले साल भारतीय रेलवे ने लखनऊ-दिल्ली तेजस एक्सप्रेस के साथ इसकी शुरुआत हुई थी। फिलहाल तीन प्राइवेट यात्री ट्रेनें चलाई जा रही हैं। वाराणसी-इंदौर मार्ग पर काशी-महाकाल एक्सप्रेस, लखनऊ-नई दिल्ली तेजस और अहमदाबाद-मुंबई तेजस का परिचालन हो रहा है।

प्राइवेट यात्री ट्रेनों में होंगी ये विशेषताएं
रेलवे 151 प्राइवेट यात्री ट्रेनों 109 रूटों पर शुरू करने जा रहा है।
ट्रेन की शुरुआत और गंतव्य के 109 रूटों को रेलवे के12 संकुलों में रखा गया है।
प्रत्येक ट्रेन में न्यूनतम 16 डिब्बे होंगे।
ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी।
इससे यात्रा समय में काफी कमी आएगी।
इन ट्रेनों में यात्रियों को एयरलाइन जैसी सेवाएं मिलेंगी।
प्राइवेट कंपनियां किराया तय करने के अलावा खान-पान, साफ-सफाई और बिस्तरों की आपूर्ति यात्रियों को
आधुनिक टैक्नोलॉजी वाली ट्रेन का परिचालन होगा

करेंगी।

0 Comments